नई दिल्ली | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की तरफ से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) सितंबर, 2026 सेशन के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. बता दे कि CTET के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो चुकी है. इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी वेबसाइट ctet.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. CTET परीक्षा की टेंटेटिव तारीख 6 सितंबर 2026, रविवार रहेगी.

10 जून 2026 तक कर करें आवेदन
सीबीएसई द्वारा जारी सूचना के मुताबिक, सीटेट का 22वां संस्करण 6 सितंबर को आयोजित किया जाएगा. परीक्षा का आयोजन देश के 132 शहरों में 27 भाषाओं में किया जाएगा. उम्मीदवार 10 जून, 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर पाएंगे. आवेदन शुल्क जमा करने की लास्ट डेट भी 10 जून 2026 है. यदि कोई उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन में सुधार करना चाहता है तो इसके लिए 15 से 18 जून 2026 तक का समय दिया जाएगा. इसके बाद, एप्लीकेशन फॉर्म में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं हो सकेगा.
CBSE रेंडम तरीके से करेगा शहर का आवंटन
CBSE ने साफ किया है कि उम्मीदवार आवेदन के दौरान परीक्षा शहर का चयन नहीं कर सकते है. परीक्षा केंद्र और शहर का आवंटन सीबीएसई की ओर से रैंडम तरीके से किया जाएगा. एक बार परीक्षा शहर आबंटित होने के बाद उसमें बदलाव की परमिशन नहीं होगी.
इस प्रकार करें आवेदन
- CTET के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा.
- अब होमपेज पर सीटेट सितंबर 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा.
- अब जरूरी जानकारी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करना होगा.
- अब आवेदन पत्र भरना होगा और दस्तावेज अपलोड करने होंगे.
- इसके बाद, आवेदन शुल्क जमा करना होगा.
- अब आप अपना फॉर्म सबमिट कर सकते है व उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.