15 फरवरी से शुरू हो रही CBSE बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं, इस दिन जारी होंगे एडमिट कार्ड

नई दिल्ली | केंद्रीय विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं जल्द ही शुरू होगी. CBSE द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत 15 फरवरी 2026 से होगी. इस साल लगभग 40 लाख से ज्यादा छात्रों ने बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. 40 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स इन परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे हैं.

CBSE

CBSE की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू

कक्षा 10वीं की पहली परीक्षा  अंग्रेजी विषय की होगी जबकि अंतिम परीक्षा 18 मार्च को होगी जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कंप्यूटर एप्लीकेशन और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की होगी. कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी को उद्यमिता (एंटरप्रेन्योरशिप) सब्जेक्ट के साथ स्टार्ट होगी और 4 अप्रैल को मनोविज्ञान (साइकोलॉजी) के पेपर के साथ खत्म होगी. ऐसे में अब विद्यार्थियों को एक और सवाल सता रहा है की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कब जारी होंगे. बिना एडमिट कार्ड के छात्रों को परीक्षा में एंट्री नहीं मिलेगी.

अहम जानकारियां

अगर पिछले सालों के ट्रेंड कों देखें तो सीबीएसई आमतौर पर परीक्षा से 10 से 12 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करता है. ऐसे में अगर बोर्ड इस बार भी यही पैटर्न फॉलो करता है तो तीन या चार फरवरी को एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं. अभी तक बोर्ड की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.

बोर्ड की तरफ से जारी किए गए एडमिट कार्ड में छात्रा से संबंधित विभिन्न जानकारी जैसे स्टूडेंट का नाम, रोल नंबर, अभिभावकों का नाम, छात्र की फोटो, स्कूल का नाम और कोड, परीक्षा का डेट और टाइम, एग्जाम सेंटर का नाम और पता, विषयों के नाम और कोड, परीक्षा से संबंधित आवश्यक निर्देश, छात्र के साइन इत्यादि शामिल है.

यह भी पढ़े -  20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, इन बड़े मुद्दों पर होगी बहस

परीक्षा हॉल में बैठने की अनुमति

ऐसे में परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड सबसे अहम है. सीबीएसई द्वारा सख्त गाइडलाइंस जारी की गई है कि एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र के बिना किसी भी छात्र को परीक्षा हॉल में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी. ऐसे में सभी छात्र समय रहते एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट अवश्य निकाल लें.

ऐसे करें डाउनलोड

  • बोर्ड की तरफ से एडमिट कार्ड जारी किए जाने के बाद आप बहुत आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे.
  • अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा.
  • अब होमपेज पर CBSE 10वीं/ 12वीं प्राइवेट कैंडिडेट एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा.
  • अब लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होगी.
  • अब आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा.
  • अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं.
  • भविष्य के लिए आप इसका प्रिंट निकाल सकते है.
  • रेगुलर छात्रों का एडमिट कार्ड उनके संबंधित स्कूलों के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा.
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.