CBSE 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा की तारीख जारी, 15 से 21 मई तक होंगी परीक्षाएं

नई दिल्ली | सेंट्रल बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (CBSE) की तरफ से 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया गया है. नई तिथियों के अनुसार विभिन्न विषयों की परीक्षाएं 15 मई से शुरू होंगी व 21 मई तक आयोजित की जाएगी. इस नई व्यवस्था के तहत विद्यार्थियों को एक ही शैक्षणिक सेशन में दो बार बोर्ड परीक्षा देने का अवसर मिलेगा. इससे स्टूडेंट्स अंकों में सुधार कर पाएंगे.

CBSE

पूर्ण रूप से वैकल्पिक होगी दूसरी परीक्षा

बोर्ड की तरफ से इस सिस्टम को इस साल से लागू किया गया है. इस नई व्यवस्था में दूसरी परीक्षा देना पूरी तरह से वैकल्पिक रखा गया है. ऐसे में जो छात्र मुख्य परीक्षा में अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे दूसरी बोर्ड परीक्षा देकर अपने अंकों में सुधार कर सकते हैं. ज्यादातर परीक्षाएं सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक होंगी जबकि कुछ विषयों की परीक्षाएं दोपहर साढ़े बारह बजे तक ही खत्म हो जाएंगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन इलाकों से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम, जल्द मिलेगी 2 नए फ्लाईओवर की सौगात

परीक्षा केंद्र पर लाएं एडमिट कार्ड

बोर्ड द्वारा विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड जरूर लेकर आएं. इस साल कुल 24 लाख 83 हजार 479 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें 24 लाख 71 हजार 777 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.