CBSE बोर्ड ने जारी किया कंपार्टमेंट परीक्षा प्रोग्राम, 15 जुलाई से होगा शुरू; फटाफट चेक करें अपडेट

नई दिल्ली | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की तरफ से 10वीं और 12वीं के छात्रों का परीक्षा परिणाम जारी किया जा चुका है. अब बोर्ड ने स्टूडेंट्स के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है. बोर्ड का कहना है कि कंपार्टमेंट परीक्षा की शुरुआत 15 जुलाई से हो रही हैं. इससे पहले स्कूलों के लिए लिस्ट आफ कैंडिडेट (LOC) जमा करनी अनिवार्य रहेगी.

CBSE

संगम लिंक से कर पाएंगे आवेदन

एलओसी जमा करने की प्रक्रिया की शुरुआत 30 मई से होने जा रही है. आवेदन की प्रक्रिया केवल सीबीएसई की वेबसाइट पर परीक्षा संगम लिंक के माध्यम से होगी. कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए वही छात्र पात्र रहेंगे, जिन्होंने शैक्षणिक सत्र 2024- 25 की मुख्य परीक्षा में भाग लिया था और उनकी कंपार्टमेंट आई हैं या फिर वे बच्चे जो प्रदर्शन में सुधार करना चाहते हैं. 10वीं के छात्र दो विषयों तक सुधार कर सकते हैं, जबकि 12वीं के छात्रों को अपने सिर्फ एक विषय में सुधार करने का मौका मिल सकता है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर नया नियम, अचानक लेन बदलते ही कटेगा चालान

समय पर जानकारी जमा कर दें सभी स्कूल

वर्ष 2024 में पहली बार कंपार्टमेंट में शामिल होने और अब तीसरी बार फिर से कंपार्टमेंट परीक्षा देने वाले छात्र सिर्फ प्राइवेट उम्मीदवार के रूप में अप्लाई कर सकते हैं. सीबीएसई की ओर से साफ किया गया है कि यह स्कूलों की जिम्मेदारी होगी कि वे अपने कंपार्टमेंट छात्रों की जानकारी समय पर ऑनलाइन माध्यम से जमा कर दें. ऐसे में जो भी छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, उन्हें बता दें की परीक्षा की शुरुआत 15 जुलाई से होगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.