CBSE 10वीं- 12वीं रिजल्ट को लेकर आ गई जबरदस्त खुशखबरी, अधिकारियों ने दी जानकारी

नई दिल्ली | पिछले काफी दिनों से दसवीं और बारहवीं के CBSE बोर्ड के विद्यार्थी अपने रिजल्ट को लेकर बेचैन हैं. विद्यार्थी ही नहीं बल्कि अभिभावक और शिक्षकगण भी रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. बता दें की दसवीं बोर्ड की परीक्षाएं 18 मार्च और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 4 अप्रैल तक आयोजित हुई थी. इनमें 51 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था. अब विद्यार्थी परीक्षाओं के बाद अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे विद्यार्थियों के लिए एक अच्छी खबर आई है कि जल्दी ही सीबीएसई द्वारा रिजल्ट घोषित किया जा सकता है.

CBSE

अगले महीने आ सकता है परीक्षा परिणाम

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, अगले महीने बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी किया जा सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विद्यार्थी अपने रिजल्ट को चेक और डाउनलोड कर पाएंगे. मिली जानकारी के अनुसार, सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम मई के महीने में घोषित कर सकता है. अगर बोर्ड के पिछले पैटर्न को देखें तो भी ऐसे माना जा सकता है कि 15 से 20 मई 2025 के बीच कभी भी नतीजे घोषित किए जा सकते हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- NCR में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर हाई लेवल बैठक, रियल- टाइम ट्रैकिंग सिस्टम लागू करने पर हुई चर्चा

एग्जाम कंट्रोलर ने दी जानकारी

जब भी रिजल्ट घोषित हो जाएगा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर इसके लिए लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा. बोर्ड के एग्जाम कंट्रोलर डॉक्टर संयम भारद्वाज द्वारा जानकारी दी गई की बोर्ड की हमेशा यह कोशिश रहती है की परीक्षाओं के खत्म होने के 55 दिन के अंदर ही रिजल्ट को जारी कर दिया जाए. चूँकि अबकी बार 10वीं की बोर्ड परीक्षा 18 मार्च तक और 12वीं की परीक्षाएं 4 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थी, इस हिसाब से देखा जाए तो बोर्ड 20 मई 2025 से पहले रिजल्ट कर सकता है.

ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद विद्यार्थियों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in और results.cbse.nic.in पर लॉगिन करना होगा. यहाँ विद्यार्थी अपनी बेसिक डीटेल्स को भर कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. साथ ही से डाउनलोड भी कर पाएंगे. इसके अलावा, विद्यार्थी एसएमएस, डिजिटल लॉकर, परीक्षा संगम पोर्टल या उमंग एप्लिकेशन के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts