CBSE बोर्ड से जुड़ी बड़ी खबर आई सामने, 10वीं-12वीं के स्टूडेंट्स को नहीं मिलेगा डिवीजन और डिस्टिंक्शन

नई दिल्ली | केन्द्रीय माध्यमिक विद्यालय शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा दसवीं और बारहवीं की वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बदलाव की जानकारी देते हुए बताया कि CBSE बोर्ड कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं में कोई डिवीजन या डिस्टिंक्शन नहीं देगा. सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा कि कोई समग्र विभाजन, अंतर या अंकों का योग नहीं दिया जाएगा.

CBSE

संयंम भारद्वाज ने बताया कि बोर्ड अंकों के प्रतिशत की गणना, घोषणा या सूचना नहीं देता है. उन्होंने कहा कि अगर उच्च शिक्षा या रोजगार के लिए अंकों का प्रतिशत आवश्यक है, तो गणना यदि कोई हो, प्रवेश संस्थान या नियोक्ता द्वारा की जा सकती है. इससे पहले, सीबीएसई ने मेरिट लिस्ट जारी करने की प्रथा को भी खत्म कर दिया था. इससे बोर्ड एग्जाम टॉपर्स की लिस्ट भी जारी नहीं होती है.

ऐसे तैयार होगी मार्कशीट

सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रतिशत गणना के मानदंडों को स्पष्ट करते हुए एक नोटिस जारी किया है. परीक्षा उपनियमों का हवाला देते हुए नोटिस में इस बात पर जोर दिया गया है कि कोई समग्र डिवीजन, डिस्टिंक्शन, एग्रीगेट नहीं दिया जाएगा. अगर किसी छात्र ने पांच से अधिक विषय लिए हैं, तो सर्वोत्तम पांच विषयों का निर्धारण करके मार्कशीट तैयार की जाएगी.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: दिल्ली से रोहतक के बीच आवागमन करेगी DTC की इलेक्ट्रिक AC बसें, फटाफट देखें रूट

डेट शीट का इंतजार

CBSE बोर्ड द्वारा कक्षा दसवीं और बारहवीं की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 15 फरवरी से 10 अप्रैल 2024 के बीच किया जाएगा. माना जा रहा है कि इसी सप्ताह सीबीएसई बोर्ड द्वारा परीक्षा डेटशीट 2024 जारी कर दी जाएगी. इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर अपडेट्स चेक करते रहें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.