हरियाणा के लाल तनय ने कर दिया कमाल, CBSE बोर्ड परीक्षा में हासिल किए पूरे के पूरे 500 नंबर

गुरुग्राम | मिलेनियम सिटी गुरुग्राम से शिक्षा के क्षेत्र में गौरवमई खबर सामने आई है. कल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है. इस बार सभी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन इन सबके बीच गुरुग्राम के छात्र तनय श्रीवास्तव ने ऐसा कमाल कर दिखाया जिसने पुरे शहर ही नहीं, बल्कि प्रदेश का नाम रोशन कर दिया.

Tanay Gurugram CBSE Topper

एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर 46 के छात्र तनय श्रीवास्तव ने परीक्षा में 500 हासिल कर अनोखी मिसाल पेश की है. यह उपलब्धि सिर्फ परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे स्कूल और जिले के गर्व का विषय है.

हर विषय में परफेक्ट स्कोर

तनय ने सभी विषयों में 100 में से 100 अंक हासिल किए. उनकी इस सफलता को शिक्षा जगत में परफेक्ट स्कोर के रूप में देखा जा रहा है. उन्होंने बताया कि उसने यह सफलता का मुकाम पढ़ाई में निरंतरता, अनुशासन और स्पष्ट रणनीति अपनाकर जीता है. उनकी सफलता के पीछे नियमित अध्ययन और स्मार्ट तैयारी है. यह उपलब्धि उन छात्रों के लिए प्रेरणा सीमित संसाधनों में भी बड़े लक्ष्य हासिल करना चाहते है.

यह भी पढ़े -  CBSE ने जारी किया कक्षा 10वीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम, इन तरीकों से चेक करें अपने नंबर

चर्चा में नया शिक्षा सिस्टम

शारदा इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा मानसविनी ने 98% अंक प्राप्त किए. गुरुग्राम इलाके का कुल पास प्रतिशत लगभग 93% रहा है, जिसमें अधिकतर छात्रों ने 95% से अधिक प्राप्त किए है. कई छात्रों ने 99% से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा को साबित किया.

इस बार CBSE का परिणाम कई मायनों में खास रहा है. CBSE बोर्ड ने पहली बार टू- बोर्ड एग्जाम सिस्टम के आधार पर अप्रैल महीने में ही परिणाम जारी किया है. शिक्षकों के अनुसार इस नए सिस्टम का उद्देश्य छात्रों पर परीक्षा का दबाव कम करना और उन्हें अंकों में सुधार का मौका देना है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.