हरियाणा में होगी जेल वार्डन के 1300 पदों पर भर्ती, नए विजन की होगी शुरुआत

करनाल | हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) हाल ही में करनाल पहुंचे. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल में जेल ट्रेनिंग अकादमी का उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने कई बड़ी घोषणाएं की. इन घोषणाओं में से एक  जेल विभाग में वार्डनों के लिए 1300 पदों पर भर्ती रही. सीएम की तरफ से ऐलान किया गया की जेल विभाग में वार्डन के 1,300 पदों को भरा जाएगा, जिनमें महिला और पुरुष दोनों वर्गों के पद शामिल होंगे.

Exam Jobs

खाली पदों पर होगी सीधी भर्ती

सीएम का कहना है कि जेल विभाग में मेडिकल एवं पैरामेडिकल स्टाफ में रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी. इसके अतिरिक्त, पंचकूला, दादरी और फतेहाबाद में करीबन 300 करोड़ रुपए की लागत से नई जेलों को निर्मित किया जाएगा. मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आज 30.29 करोड़ की लागत से 3 साल 2 महीने की अवधि में लगभग साढ़े 6 एकड़ में जेल ट्रेनिंग अकादमी का उद्घाटन हुआ है.

यह भी पढ़े -  HSSC का बड़ा अपडेट, 20 अप्रैल से PMT; हरियाणा के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में होगा आयोजन

नए विजन की होगी शुरुआत

यह एक इमारत का उद्घाटन नहीं है बल्कि दृष्टिकोण का बदलाव है. यहां से एक नए विजन की शुरुआत हो गई. यहां सजा की अपेक्षा सुधार और पुनर्वास को अहम समझा जाएगा. काफी वक्त से इस अकादमी की जरूरत नजर आ रही थी, क्योंकि बदलते समय में जेल कर्मचारियों और अधिकारियों को नई- नई तकनीक की जानकारी देना बहुत आवश्यक है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.