हरियाणा के 8 जिलों में 37 अवैध कालोनियां नियमित, फटाफट चेक करें पूरी लिस्ट

 चंडीगढ़ | हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए 8 जिलों की 37 अवैध कालोनियों को नियमित करने की घोषणा कर दी है. सबसे ज्यादा रोहतक जिले की 12 अवैध कालोनियों को वैध किया जाएगा. इसके अलावा, कैथल जिले की 7, गुरुग्राम की 5, करनाल में 4, सोनीपत व चरखी दादरी में 3- 3, नूंह जिले में 2 और पलवल जिले की 1 काॅलोनी को नियमित किया जाएगा.

Colony Home House Ghar

मूलभूत सुविधाओं का मिलेगा लाभ

शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव विकास गुप्ता ने इन अनियमित काॅलोनियों को अपूर्ण नागरिक सुविधाओं तथा अवसंरचना क्षेत्रों के रूप में घोषित कर दिया है. अब इन कालोनियों में रहने वाले लोगों को बिजली- पानी, पक्की सड़कें, सीवर सिस्टम जैसी मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा.

नियमित हुई कालोनियों की पूरी लिस्ट

  • रोहतक शहर में संजय काॅलोनी, कोडी काॅलोनी, सूर्या नगर लाधौत रोड पार्ट- 4, बाबा बालक नाथ काॅलोनी एक्सटेंशन, पिंजरापौल नगर, सूर्या नगर लाधौत रोड पार्ट- 2, राजेंद्र काॅलोनी एक्सटेंशन- 1 के साथ ही पारा में आजाद घर एक्सटेंशन और विशाल नगर एक्सटेंशन- 3, बोहर में राम गोपाल काॅलाेनी एक्सटेंशन- 2, कन्हेली में एकता काॅलोनी एक्सटेंशन- 2, सुनारिया कलां में कुंज विहार एक्सटेंशन- 1 और गांव रोहतक में अग्रसैन काॅलोनी को नियमित करने की मंजूरी दी गई है.
  • गुरुग्राम के बादशाहपुर में एवेन्यू 69, भोंडसी में गोवर्धन कुंज, वाटिका कुंज पार्ट- 1 और विमल एन्क्लेव (पहले यह निर्मल एन्क्लेव था) और खेड़की माजरा में शिव धाम काॅलोनी को स्वीकृत किया गया है.
  • चरखी दादरी शहर में हरि नगर काॅलोनी का एक्सटेंशन-3 और पूरण नगर एक्सटेंशन तथा रावलधी में विवेक नगर एक्सटेंशन काॅलोनी के एक्सटेंशन-2 को नियमित किया गया है.
  • कैथल के पट्टी गदर में बालाजी काॅलोनी एक्सटेंशन, शौरा कोठी, केशव मार्केट और देवीगढ़ काॅलोनी फेज- 1, पट्टी कैसठ में शुगर मिल काॅलोनी पार्ट- 1 और भगत सिंह काॅलोनी एक्सटेंशन- 4 तथा पट्टी अफगान में मलिक नगर को स्वीकृति प्रदान की गई है.
  • करनाल के तरावड़ी में पहलवान काॅलोनी, लाल विहार काॅलोनी एक्सटेंशन- 2, इंदिरा काॅलोनी और माया नगर काॅलोनी को वैध किया गया है.
  • सोनीपत के गोहाना में एकता व देवीपुरा काॅलोनी एक्सटेंशन व आदर्श नगर एक्सटेंशन- 1 को स्वीकृति दी गई है. खरखौदा में अनधिकृत पैच सैनीपुरा- 2 को नियमित किया जाएगा.
  • नूंह में विष्णु काॅलोनी और जितेंद्र कुमार काॅलोनी को नियमित की सौगात मिली है.
  • पलवल के ढोलगढ़ में काॅलोनी आइडी नंबर 273 को वैध किया गया है.
यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.