चंडीगढ़ रोडवेज बेड़े में शामिल होगी 40 नॉन एसी बसें, दिल्ली सहित इन रूटों पर भरेगी फर्राटा

चंडीगढ़ | सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ से एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां लंबी दूरी के सफर में यात्रियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (CTU) ने एक बड़ा कदम उठाया है. CTU के बेड़े में जल्द ही 40 नई नॉन एसी डीजल बसें शामिल होगी. इस संबंध में विभागीय मंजूरी मिल चुकी है. जल्द ही, टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. इन बसों को 40 पुरानी डीजल बसों की जगह पर संचालित किया जाएगा. ये बसें 15 साल की सर्विस पूरी करने की कगार पर पहुंच चुकी है. इसके बाद, इन्हें कंडम घोषित कर दिया जाएगा.

Electric Buses

आधुनिक सुविधाओं से लैस

इन नई बसों में यात्रियों की सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. सभी बसें आरामदायक सीटों, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट और जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी. इन बसों को चंडीगढ़ से दिल्ली, सिरसा, शिमला, लुधियाना, अमृतसर, ज्वाला जी और तलवंडी साबो सहित कई अन्य लंबे रूटों पर संचालित किया जाएगा. इन बसों के संचालन से चंडीगढ़ से लंबी दूरी के रूटों पर बसों की उपलब्धता और बेहतर हो जाएगी.

यह भी पढ़े -  HSSC ने CET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, दोबारा शुरू हुई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया

टेंडर के लिए मंजूरी का इंतजार

चंडीगढ़ प्रशासन ने इसी साल मई महीने में केंद्रीय गृह मंत्रालय को रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल भेजी थी. इसके तहत, डिपो नंबर- 4 की पुरानी 100 डीजल बसों को रिप्लेस किया जाना है, जो नवंबर 2025 से जनवरी 2026 तक 15 साल पूरे कर खराब हो जाएंगी.

बताया जा रहा है कि CTU को केंद्र सरकार की पीएम ई- बस योजना के तहत डेढ़ साल पहले 100 इलेक्ट्रिक बसों के लिए सब्सिडी की मंजूरी दी गई थी. अधिकारियों ने इसे लेकर दिल्ली जाकर मंत्रालय को प्रेजेंटेशन भी दी, लेकिन अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. टेंडर जारी करने के लिए मंत्रालय से मंजूरी मिलने का इंतजार हो रहा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.