हरियाणा रोडवेज बेड़े में शामिल होगी 650 नई बसें, यात्रियों का सफर होगा आसान

चंडीगढ़ | हरियाणा की नायब सैनी सरकार (Haryana Govt) में परिवहन मंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद गब्बर के नाम से मशहूर अनिल विज लगातार एक्शन में नजर आ रहे हैं. मंत्री बनने के बाद उन्होंने अंबाला बस स्टैंड पर पानी, सफाई व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को तमाम व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के आदेश दिए.

Haryana Roadways

परिवहन बेड़े में शामिल होगी नई बसें

परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि सरकार यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए परिवहन के बेड़े में 650 और नई बसें शामिल करेगी. इनमें 150 एसी बसें और 500 नॉन- एसी बसें शामिल होंगी. नई बसें पर्यावरण मानकों के अनुरूप होंगी, ताकि पर्यावरण प्रदूषण को रोका जा सके.

अनिल विज ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन के जरिए यातायात व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. रोडवेज बेड़े में शामिल नई बसें BS- 6 मॉडल आधारित होगी, जिन्हें नई दिल्ली समेत कई अन्य राज्यों के लिए संचालित किया जाएगा. इन बसों में यात्रियों को मोबाइल चार्जिंग की सुविधा, एसी, आरामदायक सीटें जैसी सुविधाएं मिलेंगी.

इससे पहले उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि सफर के दौरान कोई भी रोडवेज बस निजी ढाबों पर ठहराव नहीं करेगी. इसके साथ ही, उन्होंने रोडवेज कर्मचारियों को यूनिफॉर्म में रहने के निर्देश दिए थे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के मृतक शिक्षकों के परिवारों को बड़ी राहत, विभागीय ऋण माफी की प्रक्रिया शुरू
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.