हरियाणा के इन शहरों की बदलेगी तस्वीर, स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करेगी सरकार

चंडीगढ़ | हरियाणा की नायब सैनी सरकार (Nayab Saini Govt) समूचे प्रदेश के एकसमान विकास को प्रतिबद्ध है. ग्रामीण इलाकों में पक्की गलियां, सीवरेज व्यवस्था, स्कूल, अस्पताल, फिरनियों पर लाइटें जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है, तो वहीं दूसरी ओर शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है.

Gurugram City Town

स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित होंगे 7 शहर

शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने राज्य के 7 शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की तैयारियां शुरू कर दी है. स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित होने पर शहरी क्षेत्रों के लोगों को आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा. पहले चरण में जिन शहरों को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है, उनमें यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और हिसार हैं. इस प्रोजेक्ट को धरातल पर अमलीजामा पहनाने के लिए 150 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. इस प्रोजेक्ट के तहत, प्रत्येक शहर में 1 हजार CCTV कैमरे लगाए जाएंगे. इससे शहर की सुरक्षा व्यवस्था चाक- चौबंद होगी. साथ ही, कई अन्य फायदे भी मिलेंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेगा पहचान पत्र, होगी नई पहल

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत मिलेंगे फायदे

  • शहरों की यातायात व्यवस्था आधुनिक होगी.
  • नागरिक सुविधाओं पर निगरानी रखने में मदद मिलेगी.
  • इसके साथ ही, चिकित्सीय संसाधनों पर भी निगरानी रखना आसान होगा.
  • शहर के कोने- कोने पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी, तो आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में सफलता मिलेगी.
  • ई- चालान के लिए जानकारी जैसी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित डाटा सहसंबंध.
  • घटना प्रबंधन के लिए अलर्ट इत्यादि.
  • पानी व हवा की गुणवत्ता की सटीक जानकारी मिलेगी.
  • कचरा प्वाइंट्स व कचरा निस्तारण केंद्र की निगरानी में मदद मिलेगी.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.