अब हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाएं होगी मजबूत, 980 मेडिकल अधिकारियों की भर्ती का विज्ञापन जारी

पंचकूला । प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोनावायरस के मामलों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने राज्य की मेडिकल व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. सूबे के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं व सेवाओं को सुदृढ़, दुरस्त और लगातार संचालित करने के उद्देश्य से 980 मेडिकल अधिकारियों (हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज ग्रुप-ए) की भर्ती की जाएगी और इस संबंध में एक विज्ञापन भी जारी कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है.

Doctor Photo

अनिल विज ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा स्वास्थ्य विभाग द्वारा 980 मेडिकल अधिकारियों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है. उन्होंने बताया कि इन अधिकारियों को राज्य के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में नियमित भर्ती के तौर पर रखा जाएगा. इससे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़े -  HSSC ने CET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, दोबारा शुरू हुई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि इन 980 पदों में से 270 पद सामान्य श्रेणी, 472 पद अनुसूचित जाति श्रेणी, 80 पद बीसी-ए श्रेणी, 25 पद बीसी-बी श्रेणी, 133 पद ईडब्ल्यूएस श्रेणी के शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आरक्षण का लाभ तथा आवेदन फार्म, पात्रता इत्यादि की जानकारी हरियाणा स्वास्थ्य विभाग और स्वास्थ्य आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, रोहतक की वेबसाइट http://haryanahealth.nic.in पर जाकर देखी जा सकती हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हमारी सरकार लगातार प्रयास कर रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.