हरियाणा में INLD- JJP एक होने की बात पर अभय चौटाला ने किया पलटवार, बोले- गद्दारों के लिए…

चंडीगढ़ | हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (JJP) और इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी (INLD) के एक साथ मंच पर आने को लेकर अजय चौटाला ने एक बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि यदि ओमप्रकाश चौटाला पहल करते हैं तो हम तैयार हैं. उनके इस बयान पर अभय चौटाला ने जबरदस्त पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि इन लोगों की असलियत प्रदेश की जनता के सामने आ चुकी है.

ABHAY

देवीलाल के नाम पर कलंक

अभय चौटाला ने कहा कि चौधरी देवीलाल की नीतियों पर चलने की बात कहकर लोगों से वोट हथिया लिए लेकिन सत्ता में आते ही पूरे प्रदेश में लूट मचाना शुरू कर दिया और करोड़ों रुपए के घोटाले कर अपनी तिजोरी भरने का काम इन लोगों ने किया है. इन्होंने प्रदेश में जो कांड किए हैं, उससे लोगों के मन में इनके प्रति नफ़रत पैदा हो गई है. अजय चौटाला और उसका परिवार स्वर्गीय चौधरी देवीलाल के नाम पर कलंक है.

सामाजिक और राजनीतिक तौर पर जा चुके हैं नकारे

इनेलो नेता ने कहा कि खुद ओमप्रकाश चौटाला जी अनेक बार सार्वजनिक मंचों से कह चुके हैं कि ये INLD के गद्दार है और गद्दारों के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है. अपनी पार्टी में मची भगदड़ को रोकने के लिए ये ऐसी बातें कर लोगों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि ये लोग सामाजिक और राजनीतिक तौर पर पूरी तरह से नकारे जा चुके हैं.

यह भी पढ़े -  आदमपुर में भजनलाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नायब सैनी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

सूबे की जनता में गुस्सा

उन्होंने कहा कि मैंने तो पहले ही बता दिया था कि जिस दिन ये गठबंधन टूटेगा और इनके पीछे से सिक्योरिटी हट जाएगी, लोग इन्हें गांवों में नहीं घुसने देंगे और आज हर जगह ऐसा देखने को भी मिल रहा है. लोगों में इनके खिलाफ जबरदस्त गुस्सा है. गठबंधन सरकार में इन्होंने प्रदेश में जमकर लूट मचाई है. राजनीतिक तौर पर इन लोगों का वजूद पूरी तरह से खत्म हो चुका है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.