हरियाणा में चिराग योजना के तहत दाखिले का शेड्यूल जारी, ऐसे मिलेगा एडमिशन

चंडीगढ़ | शिक्षा विभाग द्वारा शुरू की गई चिराग योजना यानी मुख्यमंत्री हरियाणा समान शिक्षा राहत, सहायता और अनुदान योजना के तहत दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है. निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रवेश के लिए निजी स्कूलों को 31 जनवरी तक शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर अपनी सहमति देनी होगी. इसके बाद, 15 मार्च से प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी. इस योजना के पीछे तर्क यह है कि जरूरतमंद छात्र-छात्राएं, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में प्रवेश मिलेगा.

School Holiday

इसके अलावा, जो छात्र वर्तमान में सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे हैं उन्हें योजना के तहत कक्षा तीसरी से बारहवीं तक निजी स्कूलों में प्रवेश दिया जा सकता है. छात्र अपने ब्लॉक के एक से अधिक विद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे. शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को योजना पत्र जारी कर दिया है. पत्र के अनुसार, मान्यता प्राप्त निजी स्कूल 31 जनवरी तक विभाग की वेबसाइट पर चिराग योजना के तहत छात्रों के प्रवेश के लिए अपनी सहमति दर्ज करा सकते हैं.

लाट्ररी से निकलेगा ड्रा

स्कूल छात्रों और अभिभावकों से प्राप्त आवेदनों को पोर्टल पर अपलोड करेगा. जिन विद्यालयों में सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त होंगे, ऐसी स्थिति में प्रवेश के लिए ड्रॉ 1 अप्रैल से 5 अप्रैल तक लॉटरी के माध्यम से निकाला जायेगा. इसके अतिरिक्त, विद्यालय वर्गवार सीटों का विवरण विभागीय साइट पर प्रदर्शित करेगा और नोटिस बोर्ड पर संबंधित स्कूल की सीटों को दर्शाएगा. योजना का लाभ लेने के लिए छात्र या उनके अभिभावक 15 मार्च से 31 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अगले 72 घंटे होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई अंडरपास बंद

ये छात्र होंगे पात्र

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र जिनके माता-पिता की आय एक लाख 80 हजार रुपये से कम है. उनकी आय परिवार पहचान पत्र की वार्षिक सत्यापित आय से मान्य होगी. इस योजना के तहत, केवल वही छात्र पात्र होंगे जिन्होंने पिछले शैक्षणिक वर्ष में सरकारी स्कूलों से शिक्षा प्राप्त की है. इसके अलावा, छात्र अपने वर्तमान ब्लॉक के मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में उपलब्ध सीटों के विरुद्ध ही प्रवेश के लिए पात्र होगा. छात्र के पास पिछले स्कूल का स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र और परिवार पहचान पत्र होना चाहिए.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.