हरियाणा NMMS परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से एक क्लिक में करें डाउनलोड

चंडीगढ़ | हरियाणा में राष्ट्रीय मींस कम मेरिट (NMMS) छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2024 के लिए आज 6 नवंबर को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. जिन विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण करवाया था और जो परीक्षा के एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे, वह bseh.org.in या scertharyana.gov.in पोर्टल के माध्यम से अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं.

Exam Hall Center

जो विद्यार्थी इस परीक्षा को उत्तीर्ण करते हैं, उन्हें चुने हुए संस्थान में स्कूल, छात्रावास और शैक्षणिक शुल्क में पूरी छूट दी जाती है. इसके अतिरिक्त किताबें, स्टेशनरी आदि के एवज में ₹2000 का एक मुश्त भत्ता भी दिया जाता है.

17 नवंबर को होगी परीक्षा

बता दें कि एनएमएमएस परीक्षा 17 नवंबर 2024 को आयोजित होगी. जो विद्यार्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं, वह हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपने नाम, पिता का नाम या आधार कार्ड और मोबाइल नंबर को दर्ज करके एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं. यह परीक्षा केवल उन विद्यार्थियों के लिए होती है, जो वर्तमान में किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में 8वीं कक्षा के छात्र हैं. इस परीक्षा के लिए वह विद्यार्थी पात्र होते हैं, जिनकी सालाना पारिवारिक आय 3,50,000 रुपए से कम होती हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले विद्यार्थी को आधिकारिक वेबसाइट bsehexam2017.in पर जाना होगा.
  • यहाँ एनएमएमएस टैब पर क्लिक करें.
  • उसके बाद, एनएमएमएस एग्जाम 2024 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करके लॉगिन डिटेल दर्ज करें.
  • आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई दे जाएगा.
  • इसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकलवा लें.

एडमिट कार्ड पर मिलेगा यह विवरण

हरियाणा एनएमएमएस एडमिट कार्ड 2024 में विद्यार्थी का नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, परीक्षा की तिथि और समय, परीक्षा केंद्र का पता, विद्यार्थी का फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और परीक्षा के दौरान ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए होंगे.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts