हरियाणा CM का बड़ा फैसला, अब विधायक करवा सकेंगे 5 करोड़ रुपए के विकास कार्य

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) समूचे प्रदेश के एक समग्र विकास को लेकर प्रतिबद्ध है. इसी कड़ी में सीएम नायब सैनी ने सूबे के सभी विधायकों को 5- 5 करोड़ रुपए के विकास कार्य कराने का प्रस्ताव दिया है. इन विकास कार्यों की सूची विधायकों को इसी महीने मुख्यमंत्री को सौंपनी होगी ताकि संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर विधायकों के कामों को मंजूरी प्रदान कराई जा सके.

CM Nayab Singh Saini

विधायक दल की बैठक में रखा गया था प्रस्ताव

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय उर्जा एवं शहरी आवास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बतौर सीएम रहते हुए सभी 90 विधायकों को 5- 5 करोड़ रुपए के विकास कार्य देने की सुविधा प्रदान की है. उनकी इस परंपरा को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जारी रखने का फैसला लिया है.

सीएम नायब सैनी इससे पहले विधायकों से पहले 1 करोड़ और फिर 2- 2 करोड़ रुपये के कार्यों संबंधी प्रस्ताव लेकर उनके काम करवा चुके हैं. हाल ही में चंडीगढ़ में हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में कुछ विधायकों ने प्रस्ताव रखा था कि जिस तरह से पहले विधायकों को अधिकारिक काम कराने की सुविधा थी, उसी तर्ज पर पुरानी प्रक्रिया को जारी रखा जाना चाहिए.

यह भी पढ़े -  निहंग- उत्तराखंड विवाद खत्म, CM नायब सिंह सैनी की पहल से निकला समाधान

मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति

हरियाणा बीजेपी प्रभारी सतीश पूनिया, सहप्रभारी सुरेन्द्र नागर, प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा की मौजूदगी में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने तुरंत विधायकों को 5- 5 करोड़ रुपये के कामों के प्रस्ताव देने के लिए कहा है. इस बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास को लेकर धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी. बिना किसी भेदभाव के समूचे हरियाणा का एक समान विकास हमारी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता रहेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.