हरियाणा सरकार की तरफ से आंगनवाड़ी वर्कर्स को मिला नववर्ष का बड़ा उपहार, वर्कर्स को मिलेगा इन योजनाओं का लाभ

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आंगनवाड़ी वर्कर्स और हैल्पर को नववर्ष का तोहफा देते हुए उनके हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं. मुख्यमंत्री ने आंगनवाड़ी वर्कर्स की रिटायरमेंट पर एक लाख रुपये और हेल्पर को 50 हजार रुपये की राशि दिये जाने की घोषणा की है. ये कार्य 31 दिसंबर, 2021 से शुरु हो जाएगा. इसके साथ ही, मासिक वेतन में सितंबर 2020 से 400 रुपये और सितंबर 2021 से 450 रुपये की बढ़ोतरी करने और दो साल का एरियर देने एंव कोविड -19 के दौरान फ्रंटलाइन वर्कर्स के रूप में काम करने के लिए सभी आंगनवाड़ी वर्कर्स को 1000-1000 रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में देने की भी घोषणा की.

CM

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह घोषणाएं बुधवार को आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों के साथ उनकी मांगों के संबंध में हुई बैठक के दौरान की थी. उन्होंने आंगनवाड़ी वर्कर्स की मांगों पर विचार करते हुए कई महत्तपूर्ण निणर्य लेते हुए कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों में किसी भी आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर को नहीं हटाया जाएगा. इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा भी वहां उपस्थित रही.

आंगनवाड़ी वर्कर्स को मिलेगा फोन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस बैठक के दौरान कहा कि प्रोद्योगिकी के आधुनिक युग में नए-नए परिवर्तन हो रहे हैं. इसलिए राज्य सरकार का प्रयास है कि भविषय में आंगनवाड़ी भी आधुनिक हों और बच्चों के लिए और बेहतर सुविधाएं शुरू की जाएं. इसी उद्देश्य से सभी आंगनवाड़ी वर्कर्स को विभाग की ओर से एक-एक मोबाइल फोन दिया जाएगा ताकि वे पोषण ट्रैकर एप पर अपनी आंगनवाड़ी से संबंधित संपूर्ण डाटा रिपोर्ट ऑनलाइन अपडेट कर सके. इसके लिए आंगनवाड़ी वर्कर्स को ट्रेनिंग भी दी जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रोद्योगिकी के उपयोग से सिस्टम में पारदर्शिता आती है और किसी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना पर भी नहीं होती.

आंगनवाड़ी वर्कर्स दो लाख रुपये देने की घोषणा

श्री मनोहर लाल ने हाल ही में झज्जर जिले में हुई दुर्घटना में दो आंगनवाड़ी वर्कर्स की मृत्यु की सूचना सुनकर मौके पर ही उनके परिवार को तुरंत दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की साथ ही उन्होंने कहा कि सभी आंगनवाड़ी केंद्रों का किराया पीडब्ल्यूडी से समीक्षा के बाद पंचायत या यूएलबी द्वारा दिया जाएगा. इसके साथ ही आंगनवाड़ी वर्कर्स को लिखित परीक्षा के माध्यम से सुपरवाइजर के पद पर पदोन्नति हेतु पॉलिसी लाई जाएगी.

आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा

आंगनवाड़ी वर्कर्स को भविष्य में आयुष्मान भारत योजना के तहत कवर भी किया जाएगा. इसके साथ ही, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत दुर्घटना होने की स्थिति में 2 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी. इस योजना के तहत 12 रुपये प्रति माह प्रिमियम का भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार अंत्योदय की भावना से अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कदम उठाने की बात भी सामने रखी. इसके लिए मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के अंतर्गत अंत्योदय मेले लगाए जा रहे हैं, जिसमें प्रथम चरण में 1 लाख रुपये से कम आमदनी वाले एक लाख परिवारों को चिहिन्त कर उन्हें किसी न किसी योजना या स्वरोजगार से जोड़कर परिवार की आमदनी बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है. अब तक लगभग 17 हजार परिवारों को इन मेलों के माध्यम से लाभ मिल चुका है.

आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने बैठक के बाद मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं व उनकी मांगे मानने पर श्री मनोहर लाल और महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं से प्रदेश में हजारों आंगनवाड़ी वर्कर्स व हैल्पर के परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा और वे इसी तरह जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगी.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.