हरियाणा में NMMS छात्रवृत्ति के लिए 8 सितंबर से आवेदन शुरू, छात्रों को मिलेंगे हर महीने 1 हजार रुपए

चंडीगढ़ | हरियाणा में छात्रों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना (NMMS) के लिए 8 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो रहें हैं. इसके लिए पात्र छात्र भिवानी बोर्ड और SCERT की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन 15 अक्टूबर तक कर सकते हैं. इसके लिए राजकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रहे कक्षा 8वीं के छात्र ही पात्र होंगे.

Student Scholarship

30 नवंबर को होगी लिखित परीक्षा

छात्रवृत्ति के लिए 30 सितंबर को लिखित परीक्षा का आयोजन होगा. परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को कक्षा नौवीं से लेकर 12वीं तक हर महीने 1,000 रूपए छात्रवृत्ति दी जाएगी. पूरे हरियाणा से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन होंगे, जिसमें से 2337 पात्र छात्र चयनित होंगे. आवेदन करने वाला छात्र की कक्षा सातवीं भी राजकीय या अनुदान प्राप्त विद्यालय से पास होनी चाहिए.

परीक्षा के लिए जरूरी निर्देश

  • फैमिली आईडी में सालाना आमदनी साढ़े 3 लाख रुपए से कम होनी चाहिए.
  • छात्र सिर्फ एक बार ही परीक्षा में शामिल हो सकता है.
  • अनुसूचित जाति वर्ग के छात्रों के लिए जाति प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा.
  • दिव्यांग छात्र के लिए प्रमाण पत्र अनिवार्य.
यह भी पढ़े -  हरियाणा में आज फिर तुफानी बारिश के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी, पढ़ें ताजा वेदर रिपोर्ट

2 चरणों में होगी परीक्षा

पहले चरण में छात्र की मानसिक योग्यता को जांचा जाएगा. इसमें 1- 1 नंबर के 90 प्रश्न होंगे. दूसरे चरण में भी जनरल परीक्षा के तहत 1- 1 नंबर के 90 प्रश्न होंगे. इसमें सामाजिक विज्ञान, साइंस व गणित विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा 30 नवंबर को राज्य के विभिन्न शहरों में आयोजित होगी. छात्रवृत्ति का पैसा सीधे छात्रों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.