हरियाणा के 6 जिलों के युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का मौका, 15 मार्च तक करें आवेदन

चंडीगढ़ | भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने के इच्छुक युवाओं के लिए खुशखबरी है. भारत सरकार की अग्निपथ योजना के तहत, अग्निवीर के लिए सेना में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है. हरियाणा के 6 जिलों कैथल, अम्बाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकूला और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस आगामी 15 मार्च 2023 तक चलेगी.

Agneepath scheme

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinIndianarmy.nic.in पर जाकर आनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. यह भर्ती अग्निवीर (सामान्य कर्तव्य), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी) और अग्निवीर (ट्रेडमैन) के लिए आयोजित की जाएगी.

वहीं, अग्निवीर तकनीकी रिक्तियों के लिए ITI योग्य उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी. सेना के एक अधिकारी ने बताया कि अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है, जिसके पहले चरण में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी जबकि दूसरे चरण में आनलाइन परीक्षा में मेरिट में चयनित अभ्यर्थियों को भर्ती की फिजिकल प्रकिया के लिए बुलाया जाएगा.

यह भी पढ़े -  NCR में आएगी नौकरियों की बहार, 1 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेगी जापानी कंपनी Daikin
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.