विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद सुर्खियों में छाए हरियाणा के ताऊ, जानें कितना है इनकी संख्या का आंकड़ा

चंडीगढ़ | इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) ने हरियाणा में विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने हरियाणा की तारीफों के पुल बांधते हुए इसे खेलों का सिरमौर बताया. उन्होंने कहा कि हरियाणा में मोटा अनाज ज्यादा मात्रा में खाया जाता है. इसलिए यहां के लोग लंबी उम्र तक जीवन जीते हैं.

ECI Chief Election Commissioner Rajiv Kumar

सेंचुरी लगा चुके वोटर्स की संख्या

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 80 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को घर से ही वोट डालने की सुविधा मिलेगी. आयोग ने 100 से ज्यादा आयु के वोटर्स की संख्या का आंकड़ा साझा किया है. इसके अनुसार, हरियाणा के कुल 2.01 करोड़ मतदाताओं में 10,321 वोटरों की आयु 100 साल से अधिक है. इतना ही नहीं, राज्य में 2.55 लाख वोटर्स की उम्र 85 साल से अधिक है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 30 अफसरों के तबादले; करनाल को मिला नया SP

नंबर गेम से समझिए

चुनाव आयोग ने बताया कि 20 से 29 साल के बीच की उम्र के मतदाताओं की संख्या 40.95 लाख है, जबकि 4.52 लाख युवा वोटर्स पहली बार मतदान करेंगे. राज्य में 1.5 लाख दिव्यांग वोटर्स हैं, जबकि थर्ड जेंडर के कुल वोटर्स की संख्या 459 है. हरियाणा में 1 अक्टूबर को मतदान होगा और 4 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी.

चर्चाओं में हरियाणा के ताऊ

इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया द्वारा हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए कुल 20,629 पोलिंग बूथ बनाए हैं. जबकि 125 बूथ ऐसे होंगे, जिनके संचालन की कमान महिला कर्मचारियों के हाथ में होगी. वहीं, ECI की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 100 साल से ज्यादा उम्र के वोटर्स की संख्या का बड़ा आंकड़ा सामने आने पर हरियाणा के ताऊ खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.