राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, हरियाणा सरकार ने 404 दलालों के नामों की सूची भेजी; जांच शुरू

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने राजस्व विभाग में सक्रिय दलालों की सूची जारी करनी शुरू कर दी है. हाल ही में पटवारियों की भ्रष्टाचार से संबंधित सूची जारी करने के बाद, सरकार ने अब जिला स्तर पर पटवारी और तहसील कार्यालयों में काम कर रहे दलालों की सूची भी तैयार करनी शुरू कर दी है.

CM Nayab Saini Meeting

यह सूची राज्य के सभी 22 जिलों में सीआईडी की रिपोर्ट के आधार पर तैयार की गई है, जिसमें उन दलालों के नाम शामिल किए गए हैं, जो लंबे समय से इन विभागों में सक्रिय हैं.

15 दिनों में मांगी रिपोर्ट

राजस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और वित्तायुक्त ने सभी जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि वे इस सूची की अपने वरिष्ठ अधिकारियों से जांच कराएं और अगले 15 दिनों में सरकार को रिपोर्ट भेजें. कुछ जिलों में यह सूची भेजी जा चुकी है, जबकि कुछ अन्य जिलों में भेजने की प्रक्रिया जारी है. पलवल जिले के उपायुक्त के पास भेजी गई सूची पहले ही सामने आ चुकी है.

404 दलाल सक्रिय होने का दावा

इस सूची में पटवारखानों से लेकर तहसील कार्यालयों तक 404 दलाल सक्रिय होने का दावा किया जा रहा है. इसमें यह भी बताया गया है कि वे कब से और कहां सक्रिय हैं. साथ ही, उनके द्वारा की जा रही दलाली के तरीकों की भी डिटेल दी गई है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि इन दलालों की गतिविधियों के कारण जनता के बीच सरकार के प्रति नकारात्मक फीडबैक जा रही है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सोलर पैनल लगवाना हुआ आसान, बिजली निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

विपक्ष जता चुका विरोध

पटवारियों की सूची पर विपक्ष के विरोध जताया है वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस पर कहा कि वह इस मामले की गहरी जांच करवा रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि यह सूची कहां से जारी हुई थी. पटवारी संगठनों द्वारा इस सूची का विरोध किया जा रहा है. हालांकि, जो लोग लंबे समय से पटवारियों और दलालों के भ्रष्टाचार से परेशान थे, वे सरकार के इस कदम से खुश हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts