चंडीगढ़ | केंद्र सरकार (Central Govt) द्वारा खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी की गई है, जिससे किसानों को अच्छा खासा लाभ मिलेगा. इसे लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है. बता दें कि यह निर्णय किसानों की आय दुगनी कर सकती है. खरीद और उपज को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है.
धान का MSP वर्तमान में 2300 रुपए प्रति क्विंटल है, जिसे बढ़ाकर 2369 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है. वर्ष 2013- 14 के मुकाबले 81% की वृद्धि हुई है, जबकि ए ग्रेड धान का MSP वर्तमान में 2320 रुपए प्रति क्विंटल है, जिसे बढ़ाकर 2389 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है.
खुशी का माहौल
इतनी ज्यादा बढ़ोतरी से किसानों के बीच खुशी का माहौल है. बता दें कि देश के विकास के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा मिलकर किसानों के हित में लगातार फैसले लिए जा रहे हैं. इससे किसानों को कोई नुकसान ना हो और उपज में बढ़ोतरी हो सके. इसके अलावा, नई- नई स्कीम चलाई जा रही हैं. इसका फायदा धरातल स्तर पर किसानों को देखने को मिल रहा है.
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की अध्यक्षता में आज हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में खरीफ सीजन 2025-26 के लिए 14 खरीफ फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है।
हरियाणा के मेरे किसान भाई भी इस निर्णय से निश्चित ही लाभान्वित… pic.twitter.com/2kyB6A4fM5
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) May 28, 2025
देखें लिस्ट
| फसल | पुराना MSP (₹/क्विंटल) | नया MSP (₹/क्विंटल) | 2013-14 से वृद्धि (%) |
| धान (सामान्य) | 2300 | 2369 | 81 |
| धान (A ग्रेड) | 2320 | 2389 | 78 |
| मूंग | 8682 | 8768 | 95 |
| बाजरा | 2625 | 2775 | 122 |
| रागी | 4290 | 4886 | 226 |
| मूंगफली | 6783 | 7263 | 82 |
| सूरजमुखी | 7280 | 7721 | 109 |
| सोयाबीन | 4892 | 5328 | 108 |
| कपास (मिडियम स्टैपल) | 7121 | 7710 | 108 |
| कपास (लॉन्ग स्टैपल) | 7521 | 8110 | 103 |
| ज्वार (हाइब्रिड) | 3371 | 3699 | 147 |
| ज्वार (मालदंडी) | 3421 | 3749 | 147 |
| तिल | 9267 | 9846 | 119 |
| रामतिल | 8717 | 9537 | 172 |
