हरियाणा में रहने वाले बिहार के लोगों को सरकार की बड़ी सौगात, 1 सितंबर से शुरू होगी बुकिंग

चंडीगढ़ | अक्टूबर महीने में बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले ही बिहार सरकार की तरफ से बिहार से बाहर रहने वाले लोगों के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू कर दी गई है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं. यह सेवा छठ- दीपावली और दुर्गा पूजा जैसे बड़े पर्वों के दौरान लौटने वाले यात्रियों की सुविधा को बढ़ाने के लिए की गई है.

MPNews 1 2

बिहार सरकार का बड़ा ऐलान

सरकार के इस फैसले से बस टिकट की कमी और ज्यादा किराया लेने के मामले भी काफी हद तक काम हो जाएंगे. जानकारी देते हुए बताया गया कि बिहार सरकार पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मोड में इंटर स्टेट बस परिवहन सेवा चल रही है, जिससे की वहां के नागरिकों को त्यौहार के मौके पर बेहतरीन सुविधाओं का लाभ मिल सके. हरियाणा के गुरुग्राम- अंबाला- चंडीगढ़- पानीपत- पंचकूला से बिहार के पटना- भागलपुर- दरभंगा- मुजफ्फरपुर – गया और पूर्णिया के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी.

1 सितंबर से शुरू होगी बुकिंग

इन बसों के लिए 1 सितंबर से बुकिंग भी शुरू हो जाएगी. इन बसों का संचालन 20 सितंबर से 30 नवंबर तक किया जाएगा. यह योजना हर साल लागू होगी, इस प्रकार की कई खबरें भी सामने आ रही है. बिहार सरकार की तरफ से इंटरेस्ट रेट बस सेवा देने वाले निजी ऑपरेटरों को प्रोत्साहित करने के लिए इस योजना को शुरू किया गया है. जानकारी देते हुए बताया गया कि पीक सीजन में प्रत्येक सीट पर डेढ़ सौ रुपए और ऑफ़ सीजन में 300 रूपये की सब्सिडी मिलने वाली है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी खुशखबरी, FAR में बढ़ोतरी का मिला तोहफा; जानें क्या होगा फायदा

36 करोड़ से ज्यादा होंगे खर्च

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम और निजी बस ऑपरेटरों के बीच 5 साल का कॉन्ट्रैक्ट भी किया गया है,,जिससे की दूसरे राज्यों से बिहार आने वाले बसों की संख्या और कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिल सके. इस पूरे प्रोजेक्ट पर 5 सालों के दौरान 35 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. इसके अलावा, इस योजना को सुचारू रूप से चलाने के लिए 2% यानी की 71 लाख 28 हजार रुपए इमरजेंसी बजट के लिए भी प्रस्तावित किए जाएंगे.

इस प्रकार इसका कुल बजट 36 करोड़ 35 लाख 28 हजार रुपए हो गया है. हरियाणा प्रदेश के 12 जिले ऐसे हैं, जहां पर बड़ी संख्या में बिहार के लोग रहते हैं. इनमें फरीदाबाद- गुरुग्राम- अंबाला- हिसार- करनाल- कुरुक्षेत्र- पंचकूला- पानीपत- रेवाड़ी आदि शामिल है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.