हरियाणा के स्कूलो को लेकर बड़ी खबर, कल से किस समय खुलेंगे

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने 1 दिसंबर से पूरे प्रदेश के स्कूलों को खोलने का फैसला वापस ले लिया है. प्रदेश सरकार ने स्कूलों को पूरी क्षमता के साथ खोलने का निर्णय पहले लिया था, किंतु वर्तमान में कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के कारण स्कूल को अब कल से नहीं खोला जाएगा.

school student

आपको बता दें कि शिक्षा विभाग ने कोरोनावायरस के नए वेरिएंट से विद्यार्थियों का बचाव करने के लिए, अपने लिए गए पहले फैसले को वापस ले लिया है. इसकी सूचना की पुष्टि हरियाणा के शिक्षा मंत्री कुंवर पाल गुर्जर ने की है. इससे पहले स्वास्थ्य विभाग ने नए वेरिएंट के बारे में गाइडलाइन भी जारी की थी. यह फैसला विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में फिर बढ़ेगी गर्मी की मार, 15 जिलों के लिए उमस का अलर्ट; जानें कब लौटेगी बारिश

हरियाणा सरकार ने 1 दिसंबर से पूरी क्षमता के साथ सभी कक्षाओं के लिए स्कूलों को खोलने का फैसला लिया था. किंतु इस फैसले को आज वापस ले लिया गया है. आपको यह भी बता देगी 10 दिसंबर तक राजकीय विद्यालयों का समय 8:30 से 1:30 तक रखा जाएगा. कंवरपाल गुर्जर ने प्रमुख रूप से स्कूलों को नहीं खोलने की घोषणा की है. इसका प्रमुख कारण कोरोनावायरस के नए वेरिएंट से विद्यार्थियों का बचाव करने को माना जा रहा है.