हरियाणा में बिजली विभाग द्वारा की गई छापेमारी, इसमें बड़े खिलाड़ी शामिल, सीधे टावर से की जा रही है बिजली चोरी

चंडीगढ़ । हरियाणा में बिजली चोरों के खिलाफ चलाए गए अभियान में बड़े खुलासे हुए हैं. बिजली चोरी के खेल में बड़े खिलाड़ी शामिल पाए गए.   बता दें कि यह लोग सीधे टावर से बिजली की चोरी कर रहे थे. बिजली चोरों के खिलाफ छापेमारी शनिवार को भी जारी रही.

Bijli Chori

बिजली विभाग द्वारा की गई छापेमारी

छापामारी अभियान में 5508 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई. बता दें कि छापामारी में मुर्गी फार्म, उद्योग, मोबाइल टावर, वाटर आरो,पानी और दूध, सड़क किनारे स्थित ढाबे मुख्य रहे. कुल 27360 परिसरों की जांच की गई. जिनमें साडे 12 मेगावाट से अधिक बिजली चोरी पकड़ी गई. अधिकतर मामलों में सीधे टावर से बिजली चोरी की जा रही थी. इसमें बड़े खिलाड़ी भी शामिल है. बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने बताया कि सीएम फ्लाइंग स्क्वाड और बिजली निगम के अधिकारियों के नेतृत्व में विजिलेंस और पुलिसकर्मियों की 507 टीमों का गठन कर छापेमारी की गई.

वहीं इसी दौरान बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके बिजली कनेक्शन भी काटे गए. बिजली चोरों पर करीब 24 करोड रूपए का जुर्माना लगाया गया. बिजली मंत्री चौटाला ने कहा कि छापामारी अभियान से सरकारी खजाने में 500 करोड रुपए आने की उम्मीद है. जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं वह अपना बकाया चुका कर, नया  कनेक्शन लगवा सकते हैं. छापेमारी के चलते दूसरे बिजली उपभोक्ताओं मे भी बिजली चोरी नहीं करने का संदेश जाएगा और वह समय पर बिल भरेंगे. इसके अलावा गलत तरीके से बिजली का इस्तेमाल कर रहे लोग,  नए कनेक्शन लेने. अगर बिजली चोरी नहीं रुकी,  तो छापेमारी अभियान का तीसरा दौर शुरू होगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.