HSSC परीक्षा रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट, जून के अंत तक घोषित होने की उम्मीद; उम्मीदवारों की धड़कनें तेज

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से कई कैटेगरी के पदों के लिए लिखित परीक्षा का ओयजन किया गया था, पर उनके अंतिम परिणाम घोषित नहीं हो रहे सके थे. ऐसे में इन पदों से जुड़े उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट का इंतजार है. इन कैटेगरी के पदों के उम्मीदवार लगातार अपने परिणाम को घोषित करवाने के लिए सरकार और आयोग तक अपनी मांग पहुंचा रहें थे.

30 जून तक जारी हो सकता है रिजल्ट

इस बारे में एक अच्छी खबर सामने आ रही है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग इन करीबन 10,000 पदों के लंबित परिणाम को आगामी 30 जून तक घोषित कर सकता है. इनमें ग्रुप डी, कॉमर्स ग्रुप और पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के पद शामिल हैं. ऐसे में उम्मीदवारों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. कॉमर्स ग्रुप के करीबन 1296 पदों के परिणाम घोषित करने के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने आयोग को हरी झंडी दिखा दी है.

अंतिम परिणाम के इंतजार में उम्मीदवार

इसी प्रकार हरियाणा सरकार ने ग्रुप डी के 7596 पदों के लिए सिलेक्शन लिस्ट भेजने का आग्रह किया है. इन पदों के उम्मीदवार भी अंतिम परिणाम घोषित होने की प्रतीक्षा में है. इसी प्रकार पिछड़े वर्ग के जिन याचिकाकर्ता उम्मीदवारों को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने राहत दी है, जो मेरिट में आने वालें है, उन्हें भी रिजल्ट घोषित होने का इंतजार है. ऐसे उम्मीदवारों की संख्या करीबन 1000 हो सकती हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

HSSC बेहद संजीदगी से कर रहा चेकिंग

ग्रुप सी के पदों का परिणाम पहले ही घोषित हो चुका है इसलिए इन पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों की चेकिंग चल रही है. जो याचिकाकर्ता अदालत पहुंचे थे, उनमें से किसी- किसी ने अपना रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं लिखा है. अब कमीशन उन याचिकाकर्ताओं के वकीलों के जरिये रजिस्ट्रेशन नंबर पूछ रहा है. इसके अतिरिक्त, ग्रुप सी के पूरे रिजल्ट को यह चयन प्रभावित करेगा इसलिए आयोग काफ़ी संजीदगी से चेकिंग कर रहा है.

पुलिस भर्ती के पदों को लेकर कोई फैसला नहीं

ज़ब HSSC अध्यक्ष हिम्मत सिंह जी से पूछा गया कि इन पदों के परिणाम कब तक जारी होंगे, तो उन्होंने कहा कि आयोग इन पेंडिंग रिजल्ट को घोषित करने की प्रक्रिया में लगा हुआ है. शीघ्र ही ये परिणाम घोषित होंगे. वहीं, दूसरी तरफ पुलिस सिपाही के 5600 पदों की भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाने के बारे में फिलहाल कोई निर्णय नहीं हुआ है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.