हरियाणा में सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में BJP निकालेगी तिरंगा यात्रा, पढ़ें कार्यक्रम का शेड्यूल

चंडीगढ़ | भारतीय जनता पार्टी (BJP) हरियाणा में तिरंगा यात्रा शुरू करने जा रही है क्योंकि अगले साल लोकसभा और विधानसभा चुनाव दोनों होने वाले हैं. ये यात्राएं सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जाएंगी. पार्टी नेतृत्व ने सभी मोर्चों को इन यात्राओं के आयोजन की जिम्मेदारी दी है. इसके लिए पार्टी की ओर से शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है. भारतीय जनता युवा मोर्चा को 22 यात्राएं आयोजित करने की जिम्मेदारी दी गई है.

Tiranga Yatra

यात्राओं की तैयारियां हुई लगभग पूरी

बता दें कि रियाणा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ और पार्टी प्रभारी व त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देब की ओर से महिला मोर्चा को भी जिम्मेदारी में शामिल किया गया है. साथ ही, महिला मोर्चा प्रदेश में 14 तिरंगा यात्राएं निकालेगी. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि इन यात्राओं में प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के साथ- साथ मंत्री और विधायक भी शामिल होंगे.

इन सभाओं की इन्हें मिली कमान

भाजमुओ को बादशाहपुर, बड़खल, पलवल, पंचकूला, अंबाला कैंट, यमुनानगर, थानेसर, पूंडरी, असंध, राई, किलोई, जुलाना, फतेहाबाद, तोशाम, पानीपत ग्रामीण, आदमपुर, दादरी, सिरसा, नांगल चौधरी, रेवाड़ी, बादली और नूंह विधानसभाओं की जिम्मेदारी दिया गया है. प्रकोष्ठों और विभागों को चार विधानसभा क्षेत्रों सोनीपत, फरीदाबाद, हिसार और हांसी में तिरंगा यात्रा निकालने के लिए कहा गया है.

सीएम सिटी की महिला मोर्चा की कमान

BJP की ओर से महिला मोर्चा को सीएम सिटी करनाल में तिरंगा यात्रा निकालने की जिम्मेदारी दी गई है. महिला मोर्चा कालका, पानीपत, बेरी, गुरुग्राम, एनआईटी, गन्नौर, जींद, रोहतक, उकलाना, ऐलनाबाद, भिवानी, महेंद्रगढ़ और पुहाना में भी तिरंगा यात्रा निकालेगी. इसके अलावा, अनुसूचित जाति मोर्चा को 16, ओबीसी मोर्चा को 14 और अल्पसंख्यक मोर्चा को एक तिरंगा यात्रा निकालने की जिम्मेदारी दी गई है.

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!