हरियाणा में निकाय चुनावों के बाद होगा बजट सत्र का आयोजन, गर्वनर ने जारी किया आदेश

चंडीगढ़ | हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र की 7 मार्च से शुरूआत हो रही है. मंत्रिमंडल की पिछली दो बैठकों में सीएम नायब सिंह सैनी को बजट सत्र की तारीख घोषित करने का अधिकार दिया गया था. वित्त मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे मुख्यमंत्री नायब सैनी पहली बार हरियाणा प्रदेश का बजट पेश करेंगे.

Budget

राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत

सीएम नायब सैनी ने अपनी कैबिनेट के सहयोगियों से बातचीत करने के बाद राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय और विधानसभा स्पीकर हरविन्द्र कल्याण से चर्चा की, जिसके बाद राज्यपाल ने 7 मार्च को विधानसभा का बजट सत्र बुला लिया है. इस दिन सुबह 11 बजे राज्यपाल के अभिभाषण से बजट सत्र की शुरुआत होगी.

बजट सत्र में विधायकों द्वारा पूछे जाने वाले सवाल पहले ही विधानसभा सचिवालय को भेजे जा रहे हैं. अब इन सवालों को भेजने की प्रक्रिया में तेजी आएगी. राज्य में 2 मार्च को शहरी निकाय चुनाव है, जिस वजह से आचार संहिता लगी हुई है. इसलिए प्रदेश सरकार ने शहरी निकाय चुनाव के बाद ही बजट सत्र बुलाने का फैसला किया है.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

विधायकों का प्रबोधन कार्यक्रम

बजट सत्र से पहले 14 और 15 फरवरी को विधानसभा में विधायकों का प्रबोधन कार्यक्रम होगा, जिसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला शामिल होंगे. कई राज्यों के विधानसभा अध्यक्षों को भी विधायकों को विधायी कार्यों की जानकारी देने के लिए आमंत्रित किया गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.