हरियाणा के सरकारी कालेजों में जल्द शुरू होगी कैंटीन सुविधा, शिक्षा विभाग ने जारी की गाइडलाइंस

चंडीगढ़ | हरियाणा के सरकारी कालेजों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से सूबे के 182 कालेजों की कैंटीन में स्टूडेंट्स और स्टाफ के नाश्ते- भोजन की सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी कर दी है और इस संबंध में गाइडलाइंस जारी की गई है.

Food

उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से जारी गाइडलाइंस में कहा गया है कि स्टूडेंट्स को कैंटीन से सामान खरीद पर पूरी रकम का भुगतान करना होगा, जबकि प्रबंधन अधिकारियों, टीचर्स, कर्मचारियों व सिक्योरिटी गार्ड्स को खाने- पीने की चीजों पर छूट का लाभ मिलेगा. वहीं, कैंटीन ठेकेदार को उत्तर भारतीय स्टूडेंट्स के खाद्य पदार्थ की पसंद को पूरा करना होगा.

सरकारी उपक्रमों का करना होगा इस्तेमाल

गाइडलाइंस के तहत, कैंटीन में तेल और दूध सरकारी उपक्रमों का ही इस्तेमाल करना होगा. वीटा का दूध और खाद्य पदार्थ तैयार करने में हैफेड के तेल का इस्तेमाल करना होगा. स्टूडेंट्स के स्वास्थ्य लाभ को देखते हुए यह भी तय किया गया है कि कैंटीन में खाना पकाने के लिए स्टील और लोहे के बर्तनों का ही इस्तेमाल करना होगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बढ़ी उमस और गर्मी, IMD ने 16 जिलों के लिए जारी किया यलो अलर्ट

विभाग की ओर से हिदायत दी गई है कि स्टूडेंट्स से लेकर कालेज स्टाफ तक सभी को ताजा पका हुआ भोजन परोसा जाए. खाने की शुद्धता और क्वालिटी का विशेष ख्याल रखने के निर्देश दिए गए हैं. कैंटीन में भोजन व्यवस्था संभालने वाले कर्मचारियों को स्वास्थ्य जांच का सर्टिफिकेट देना होगा. वहीं, कैंटीन में साफ- सफाई, पीने का साफ पानी और अनुकूलित वातावरण जैसी बातों पर ध्यान देना जरूरी किया गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.