Gold Rate in Haryana: हरियाणा में आज फिर सस्ता हुआ सोना, जानिए नए रेट

चंडीगढ़ । हरियाणा में बुधवार को सोने की कीमतों (Gold Rate in Haryana) में गिरावट देखने को मिली. मंगलवार को गुरुग्राम में 43,230 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर सोना बंद हुआ. वहीं 22 कैरेट सोना 10 मार्च को ₹430 की गिरावट के साथ 42,800 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला. वहीं 24 कैरेट सोने के दाम (Gold Price In Haryana) में भी गिरावट देखने को मिली. मंगलवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 45,360 रूपये थी. वहीं बुधवार को 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price Today) 44,990 रुपए प्रति 10 ग्राम रही.

GOLD SONA

हरियाणा के विभिन्न जिलों में सोने के दाम

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹42,840 प्रति 10 ग्राम रही. वही 9 मार्च को 22 कैरेट सोने की कीमत ₹43,180 प्रति 10 ग्राम थी. साथ ही 24 कैरेट सोने के दामों में भी कमी देखने को मिली है. जहां पहले 24 कैरेट सोने का भाव ₹44,960 प्रति 10 ग्राम था. मंगलवार को यह ₹45,380 प्रति 10 ग्राम था. अंबाला जिले में भी सोने के दामों में गिरावट देखने को मिली है. 22 कैरेट सोने का भाव ₹42800 प्रति 10 ग्राम रहा, जो कल 43200 रुपए प्रति 10 ग्राम था. 24 कैरेट सोने के दामों में भी कमी देखी गई है. जहां पहले 24 कैरेट सोने का भाव ₹44,960 प्रति 10 ग्राम था, वही 9 मार्च को ₹45,350 प्रति 10 ग्राम था .

यह भी पढ़े -  घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर, हरियाणा में अगले कुछ घंटों में होगी गरज- चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश!

चंडीगढ़ मे भी 10 मार्च बुधवार को सोना सस्ता हुआ. 22 कैरेट सोने का दाम ₹43,950 प्रति 10 ग्राम रहा. 9 मार्च को यहां सोने का भाव ₹44,160 था.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.