CM खट्टर का फर्जी डेथ सर्टिफिकेट वायरल, यूपी से लेकर हरियाणा तक मची खलबली

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का फर्जी डेथ सर्टिफिकेट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एड्रेस भी चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास का ही है. इस डेथ सर्टिफिकेट में दावा किया गया है कि यह उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी हुआ है. ऐसे में इस खबर के सामने आते ही यूपी से लेकर हरियाणा तक खलबली मच गई है. इस सर्टिफिकेट को निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया है. डेथ सर्टिफिकेट की कॉपी वायरल होने पर योगी आदित्यनाथ सरकार ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं.

Webp.net compress image 11

2 फरवरी को जारी

वेबसाइट पर अपलोड किया गया डेथ सर्टिफिकेट मनोहर लाल खट्टर पुत्र हरबंश लाल के नाम से 2 फरवरी,2023 को जारी किया गया है जबकि मृत्यु डेट 5 मई 2022 दर्शाई गई है.

जिस PHC का जिक्र, वह है ही नहीं

गौर फरमाने वाली बात यह है कि सीएम खट्टर के जिस डेथ सर्टिफिकेट पर प्राइमरी हेल्थ सेंटर (PHC) पन्नूगंज उर्फ शाहगंज के रजिस्ट्रार (जन्म एवं मृत्यु) की मुहर लगी है, उसको लेकर यूपी के सोनभद्र जिले के प्रशासन ने दावा किया है कि ऐसी कोई जगह वहां है ही नहीं. शाहगंज में एक PHC है लेकिन वहां से लंबे समय से कोई डेथ सर्टिफिकेट जारी नहीं किया गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अब प्राइवेट बसों में भी मान्य होंगे फ्री पास, रोडवेज बसों की तरह ही देना होगा मुफ्त यात्रा का लाभ

जांच में जुटा प्रशासन

हरियाणा के मुख्यमंत्री का फर्जी डेथ सर्टिफिकेट सामने आने पर सोनभद्र के जिला मजिस्ट्रेट ने अधिकारियों को बुलाकर पूछताछ करने के बाद इस मामले में केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं. वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह सर्टिफिकेट उनके महकमे से जारी नहीं हुआ है यह किसी की शरारत है और इसकी जांच होनी चाहिए.

हरियाणा को नहीं जानकारी

वहीं, इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सीएम खट्टर के डेथ सर्टिफिकेट को लेकर हमारे पास कोई औपचारिक जानकारी नहीं आई है. हालांकि, सोशल मीडिया पर इस तरह की खबर दिखाई गई है लेकिन इनमें कोई सच्चाई नहीं होती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.