सीएम खट्टर ने प्रदेश को 1882 करोड़ की दी सौगात, पढ़ें आपके जिले को कितनी मिली राशि

गुरुग्राम | सीएम मनोहर लाल खट्टर ने गुरुग्राम के ग्राम धनवापुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए. इस माध्यम से उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, बिजली, सड़क नेटवर्क सुदृढ़ीकरण आदि से संबंधित 791 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 113 परियोजनाओं का उद्घाटन किया. साथ ही, 1,090 करोड़ रूपये की लागत की 54 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया.

Webp.net compress image 11

ये दी गई सौगातें

सीएम द्वारा उद्घाटन व शिलान्यास की गई 12 प्रमुख परियोजनाओं में पृथला, पलवल और हथीन विधानसभा क्षेत्र के 84 गांवों के लिए रैनीवेल आधारित पेयजल वृद्धि परियोजना, सतनाली प्रखंड के 25 गांवों में नहरी पानी आधारित पेयजल आपूर्ति के लिए नया जल शोधन संयंत्र, दिल्ली हिसार रोड, शीला चौक पर ओवर ब्रिज, रोहतक खरखौदा दिल्ली बॉर्डर रोड और बीएसबी नहर पर स्टील ब्रिज का उद्घाटन, भिवानी-हांसी रोड को तोशाम रबी-पास से जोड़ने वाले रेलवे ओवर ब्रिज का उद्घाटन शामिल है.

इसके अलावा, राय-मलिकपुर (राजस्थान सीमा), नांगल चौधरी-नारनौल महेंद्रगढ़-दादरी फोर लेन सड़क, हरियाणा इंटरनेशनल हैबिटेट सेंटर, सेक्टर-1, पंचकूला, बड़खल झील के जीर्णोद्धार से संबंधित निर्माण कार्य, झज्जर लिंक ड्रेन को बुर्जी संख्या 5,150 से 16,500 तक पक्का करने (आरसीसी बॉक्स बनाने) और सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास, राजकीय महाविद्यालय, इसराना, पानीपत का भवन निर्माण शिलान्यास, स्मार्ट सिटी, फरीदाबाद सेक्टर-25, जल घर बल्लभगढ़, फरीदाबाद के 15 एमएलडी का निर्माण कार्य करनाल-कछवा-संभली-कौल मार्ग पर एसटीपी, महाग्राम योजनान्तर्गत ग्राम मतलौडा में पेयजल वृद्धि, सीवर लाइन बिछाने एवं सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, समानांतर सतलुज यमुना लिंक नहर एवं नरवाना ब्रांच नहर के ऊपर पुल के निर्माण कार्य का शिलान्यास शामिल है.

महेंद्रगढ़ को सौगात के रूप में करीब 421.42 करोड़ रुपये लागत की 3 परियोजनाएं मिली हैं जबकि पलवल को 187 करोड़ रुपये की 9 परियोजनाएं, गुरुग्राम को 168.36 करोड़ रुपये की 11 परियोजनाएं और फरीदाबाद को 143 करोड़ रुपये की 8 परियोजनाएं मिली हैं.

किस जिले को मिली कितने करोड़ की सौगात

  • अंबाला में 15.57 करोड़ रुपये की 4 परियोजनाएँ
  • भिवानी में 31.45 करोड़ रुपये की 4 परियोजनाएँ
  • चरखी दादरी में 2 करोड़ रुपये की 2 परियोजनाएँ
  • फतेहाबाद में 2.31 करोड़ रुपये की 7 परियोजनाएं
  • हिसार में 5.65 करोड़ रुपये की 2 परियोजनाएँ
  • झज्जर को 371 करोड़ रुपये के 23 प्रोजेक्ट
  • जींद को 22.76 करोड़ रुपये के 4 प्रोजेक्ट
  • कैथल में 1.19 करोड़ रुपये की 1 परियोजना
  • करनाल में 74 करोड़ रुपये की 17 परियोजनाओं
  • कुरुक्षेत्र में 1.50 करोड़ रुपये की लागत वाली 4 परियोजनाओं
  • नूंह में 12 परियोजनाओं की लागत 37.36 करोड़ रुपये
  • पंचकूला में 105.67 करोड़ रुपये की लागत के 3 प्रोजेक्ट
  • पानीपत को 76 करोड़ रुपये की 14 परियोजनाएँ
  • रेवाड़ी को 35.42 करोड़ रुपये की लागत वाली 6 परियोजनाएँ
  • रोहतक को 86.40 करोड़ रुपये की लागत वाली 4 परियोजनाएँ
  • सिरसा को 12.24 करोड़ रुपये की लागत वाली 12 परियोजनाएँ
  • सोनीपत को 22.56 करोड़ रुपये की लागत से 5 परियोजनाएं
  • यमुनानगर को 57.50 करोड़ की 12 परियोजनाओं की सौगात मिली
यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.