चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से शनिवार को संत कबीर कुटीर पर पहुँचे, जहां उन्होंने पूरे प्रदेश के डीएससी समाज के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की. CM सैनी का कहना था कि समाज ने जो यह सम्मान की पगडी मेरे सिर पर रखी है, यह सम्मान समाज का है और में इस सम्मान को कभी कम नहीं होने दूंगा. उन्होंने कहा कि आज डीएससी को उसका अधिकार और सम्मान प्राप्त हो रहा है.
आने वाली पीढ़ियां होगी और भी सशक्त
हाल ही में जो करीबन 3,500 भर्तियों का ऐलान हुआ है, उसमें 605 पद डीएससी समाज के लिए और 604 पद अन्य अनुसूचित जातियों के लिए हैं. यह सामाजिक न्याय की दिशा में एक मजबूत कदम है. उन्होंने कहा कि डीएससी समाज ने काफी संघर्ष किया है और आज उस संघर्ष के सुखद परिणाम देखने को मिल रहें है. इससे हमारी आने वाली पीढ़ियां और भी सशक्त होगी.
आज “वंचित अनुसूचित जाति प्रतिनिधिमंडल सम्मेलन” के अवसर पर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी जी के नेतृत्व में संत कबीर कुटीर पधारे प्रतिनिधिमंडल ने पगड़ी पहनाकर जो सम्मान प्रदान किया, उसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त… pic.twitter.com/2vB2M3xHeR
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) June 7, 2025
पसीने से कर रहें देश का विकास
सैनी का कहना कि इस देश की वास्तविक ताकत हमारे गरीब, अमिक और वंचित वर्ग के लोगों में ही निहित है. यही लोग अपने पसीने और मेहनत से भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में सबसे बड़ा योगदान कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 11 सालों में इन मेहनती वर्गों को जो सम्मान और अधिकार दिए हैं, वह कांग्रेस कभी नहीं दे पाई.
कांग्रेस ने आम जनता की अपेक्षाओं को किया अनदेखा
कांग्रेस हमेशा अपने परिवार के हितों को प्राथमिकता देती आई और उसने आम जनता, समाज और देश की चिंता नहीं की. कांग्रेस ने दशकों तक सत्ता में रहते हुए आम जनता की अपेक्षाओं को अनदेखा किया जिसके परिणामस्वरूप अब जनता ने उन्हें शून्य पर लाकर खड़ा कर दिया है.
