हरियाणा में ग्राम पंचायतों के लिए अच्छी खबर, सरपंचों से मुलाकात के दौरान CM ने कही यह बातें

चंडीगढ़ | हरियाणा के सीएम नायब सैनी (Nayab Saini) ने सोमवार को चंडीगढ़ स्थित कुटीर निवास पर विभिन्न संगठनों, सरपंचों और पार्षदों से मुलाकात की. इस दौरान ऐलनाबाद शहर के विभिन्न पार्षदों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर शहर में विभिन्न विकास कार्य करवाने के लिए उनका धन्यवाद किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पार्षदों से आह्वान किया कि वे नशे के खिलाफ लड़ाई में सरकार का सहयोग करें. प्रदेश को नशा मुक्त बनाने में अपना योगदान दें. यदि आपके आसपास कहीं पर भी नशा बिकता है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें.

CM Nayab Singh Saini

इस दौरान पार्षदों ने सिविल अस्पताल को अपग्रेड करने, एसटीपी प्लांट की क्षमता बढ़ाने, खेल स्टेडियम का निर्माण और शहर के पास से गुजरने वाली नहर के साथ- साथ सड़क बनाने का अनुरोध भी किया. इस पर मुख्यमंत्री ने अश्वासन दिया कि इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा.

सरपंचों से मिले मुख्यमंत्री

सिरसा जिले की डबवाली विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे सरपंचों ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्राम पंचायतों में 60 व 90 एमएम पेवर ब्लॉक की इंटरलॉकिंग के रेफरेंस रेट को बढ़ाने पर गंभीरता से विचार कर रही है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की पंचायतों में विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में योग दिवस की धूम, शिल्पा शेट्टी ने गुरुग्राम में किया योगाभ्यास; CM सैनी ने की बड़ी घोषणाएं

धनराशि जारी

सीएम ने बताया कि पिछले छह महीने में डबवाली हल्के की 21 पंचायतों में विभिन्न योजनाओं के तहत 14.10 करोड रुपये की राशि जारी की गई है. जबकि पूरे प्रदेश की बात करें तो अक्टूबर, 2024 से अप्रैल, 2025 तक यानि पिछले 7 महीनों में ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए 1,871 करोड़ रुपए की धनराशि जारी की गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.