हरियाणा में ठंड के साथ धुंध ने बढ़ाई आमजन की परेशानी, कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम लगातार बदल रहा है. प्रदेश में कड़ाके की ठंड के साथ अब कोहरे का डबल अटैक शुरू हो गया है, जिससे जनजीवन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. आने वाले 4 दिनों के लिए प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है. 9 जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है.

Sardi Cold Weather 1

भिवानी में सबसे अधिक तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इसके अलावा सिरसा में 25.1 डिग्री और फरीदाबाद में 25.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है. पंचकूला में दिन का तापमान सबसे कम रहा. यहां अधिकतम तापमान केवल 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पिछले 24 घंटो में सबसे ज्यादा ठंड पंचकूला और करनाल में बढ़ी है.

आगे जानिए कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, आज 18 दिसंबर से एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 20 दिसंबर तक कही- कही आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है. इससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट और रात के तापमान के हल्की बढ़ोतरी की संभावना है. इस दौरान नमी बढ़ने से धुंध ज्यादा आने की संभावना है. उत्तर व उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने से रात में ठंड ज्यादा बढ़ सकती है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में राशनकार्ड धारकों को नहीं मिलेगा सरसों तेल, सामने आई बड़ी वजह

कोहरा छटने की संभावना

मौसम विभाग ने 21 दिसंबर के बाद ही कोहरा छटने की संभावना जताई है. बीते दिनों अचानक धुंध पड़ने से लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा और सड़कों पर कई हादसे हुए. ऐसे में ड्राइवरों को धीमी गति से वाहन चलाने और ड्राइविंग के टाइम फोन यूज न करने की सलाह दी गई है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.