ठंडी हवाओं से हरियाणा के तापमान में गिरावट, राजस्थान से सटे इन इलाकों में शीतलहर का अलर्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है. बार – बार कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में उतार – चढ़ाव देखने को मिल रहा है. IMD ने राजस्थान से जुड़े 6 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखीदादरी और नारनौल में आने वाले दिनों में तापमान गिरने और शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है.

Winter Cold Sardi

पहाड़ों से मैदानों की ओर चल रही सर्द हवाओं से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. मंगलवार को अधिकतम तापमान में औसत से 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली है और न्यूनतम तापमान में 2.1 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है.

तापमान में गिरावट

महेन्द्रगढ़ में सबसे कम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और नारनौल में 5.8 डिग्री, हिसार में 6.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. भिवानी में 26.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो सबसे ज्यादा रहा. हरियाणा के 12 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा है जिससे लोगों की कंपकंपी छूट गई है. अंबाला में न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है, जिससे यहां के लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के 393 सरकारी स्कूलों की बड़ी लापरवाही, शिक्षा विभाग ने जारी किया अल्टीमेटम

आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग ने हरियाणा के लिए 10 व 11 दिसंबर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. आने वाले दिनों में तापमान में ओर ज्यादा गिरावट की संभावना है. 12 दिसंबर से एक ओर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 14 दिसंबर के दौरान बीच – बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है. इस दौरान हवा में बार – बार बदलाव होने तथा हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना है. आने वाले 10 दिनों के दौरान बारिश की संभावना नहीं है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.