हरियाणा के पूर्व CM हुड्डा का बड़ा ऐलान, सरकार बनते ही 2 लाख खाली पदों पर होगी भर्ती

चंडीगढ़ | हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. आदर्श आचार संहिता के चलते राज्य की सरकारी भर्तियां फंस गई है. युवाओं की तरफ से अपनी भर्ती को पूरा करवाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है. इसी के चलते हरियाणा में चुनाव आचार संहिता में फंसी भर्तियों को सिरे चढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को ज्ञापन सौंपा है. विपक्ष दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आंदोलनरत युवाओं को आश्वासन दिलाया कि जल्द ही उनका इंतजार समाप्त होगा.

bhupender singh hooda

कांग्रेस नेता का ऐलान

हुड़्डा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही न सिर्फ सभी भर्तियों को तुरंत प्रभाव से पूरा किया जाएगा, बल्कि 2 लाख खाली पदों को भी भरेंगे. उनका कहना है कि युवाओं द्वारा दिया गया ज्ञापन कांग्रेस के लिए कोई मांग नहीं, बल्कि अभ्यर्थियों का अधिकार है. प्रदेश के युवा भाजपा के झांसे, पेपर लीक और भर्ती घोटालों से परेशान है.

भाजपा ने 5 साल तक केवल भर्तियों को लटकाने, भटकाने और युवाओं को कोर्ट के चक्कर कटवाने का काम किया है. उन्होंने कहा कि जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनेगी सभ लटकी पड़ी पुलिस, ग्रुप D और CET के सभी ग्रुप की भर्तियों को पूरा किया जाएगा.

हरियाणा आधारित सामान्य ज्ञान का बढ़ाया जाएगा हिस्सा

हुड्डा ने युवाओं से पेपर की तैयारी जारी रखने का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही भाजपा सरकार में जारी भर्ती प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए एक लाख नई भर्तियों की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. पेपर लीक और भर्ती माफिया का जड़ से खात्मा करते हुए सभी भर्ती पेपर व योग्यता के आधार पर साफ- सुथरे तरीके से होंगी.

यह भी पढ़े -  HSSC का बड़ा अपडेट, 20 अप्रैल से PMT; हरियाणा के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में होगा आयोजन

पेपर में हरियाणा आधारित सामान्य ज्ञान का भाग बढ़ाया जाएगा, ताकि प्रदेश के युवाओं को भर्तियों में पूरी- पूरी भागीदारी मिल सके. उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा भर्ती विधान बनाया जाएगा, जिससे भर्तियों में किसी भी तरह की धांधली, अटकन, भटकन ना हो तथा भारतीय बिल्कुल पारदर्शी रूप से हो सके.

नौकरी देना हर सरकार की जिम्मेदारी

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड़्डा ने कहा कि भाजपा ने पूरे पांच साल युवाओं को नौकरी के लिए तरसाया है. जो ईक्का-दुक्का भर्तियां हुई है, वह भी युवाओं ने कोर्ट के रास्ते से पूरी करवाई है. इसके बावजूद, भाजपा युवाओं पर आमतौर पर नौकरी देने का अहसान जताती रहती है.

कांग्रेस सत्ताधारी भाजपा को बताना चाहती है कि नौकरी देना हर सरकार की जिम्मेदारी होती है, यह कोई अहसान नहीं होता. कांग्रेस सरकार अपनी इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएगी और अलग- अलग विभागों में खाली पड़े 2 लाख से ज्यादा पदों पर योग्य युवाओं को भर्ती करगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.