हरियाणा में बलिदानी सैनिकों और पुलिस जवानों के आश्रितों के लिए अच्छी खबर, अब मिलेगी 1 करोड़ अनुग्रह राशि

चंडीगढ़ | हरियाणा के पुलिस विभाग में कार्यरत एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CRPF) में नौकरी करने वाले लाखों जवानों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. सूबे की नायब सैनी सरकार ने बलिदानी सैनिकों और पुलिस जवानों के आश्रितों को मिलने वाली अनुग्रह राशि को दोगुना कर दिया है. उन्हें अब 50 लाख रूपए की जगह 1 करोड़ रूपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी.

CRPF

अनुग्रह राशि में बढ़ोतरी

हरियाणा की बीजेपी सरकार में सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण राज्य मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव ने बताया कि ड्यूटी के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले हरियाणा के सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कार्मिकों के परिवार के सदस्यों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि को 50 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ रूपए कर दिया गया है.

उन्होंने बताया कि इन कार्मिकों में सेना, नौसेना और इंडियन एयरफोर्स के वे कर्मचारी शामिल हैं, जो युद्ध या ऑपरेशन, ऑपरेशनल क्षेत्र, आतंकवादी हमलों या सीमा पर झड़पों और संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में सेवा करते हुए बलिदान हुए हैं.

यह भी पढ़े -  आदमपुर में भजनलाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नायब सैनी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

विधायक रहते हुए भी उठाई थी मांग

मंत्री अभय यादव ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि जिस मांग को उन्होंने विधानसभा में अपने पिछले कार्यकाल के दौरान बतौर विधायक उठाया था, वह उनके विभाग के मंत्री रहते पूरी हो रही है. उन्होंने ही पिछले सदन में शहीद के परिवार को मिलने वाली अनुग्रह राशि को 50 लाख रूपए से बढ़ाकर 1 करोड़ रूपए करने की मांग उठाई थी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.