हरियाणा में ग्रुप नंबर 56 और 57 को लेकर आज फिर हाथ लगी निराशा, फिर से मिली अगली तारीख

चंडीगढ़ | आज पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में ग्रुप नंबर 56 और 57 को लेकर सुनवाई होनी थी. सभी उम्मीदवारों की निगाहें आज की सुनवाई पर टिकी हुई थी, मगर आज भी अभ्यर्थियों को निराशा हाथ लगी है. जी हां, आपको बता दें कि इस बारे में कोई भी फैसला नहीं आ पाया है. हरियाणा CET ग्रुप नंबर 56, 57 को लेकर जो सुनवाई होनी थीं उसका नंबर कोर्ट नंबर 17 केस नम्बर 273, 282, 288 111 था.

Punjab and Haryana High CourtPunjab and Haryana High Court

फिर से मिली नई तारीख

अब इन सभी के लिए अगली तारीख निर्धारित की गई है. युवाओं को लग रहा था कि शायद आज इस बारे में कोई फाइनल फैसला हो जाए मगर इन सभी की अगली डेट 19 मार्च दे दी गई है. ऐसे में सभी युवा फिर से निराश हो गए हैं, पर अब बिल्कुल कंफर्म हो चुका है कि पहले हरियाणा CET ग्रुप डी की भर्ती होगी और जॉइनिंग दी जाएगी. अब सरकार का पूरा फोकस ग्रुप डी पर ही रहेगा.

यह भी पढ़े -  Health Department Haryana Jobs: नारनौल में निकली भर्ती, जानें योग्यता व सैलेरी

ग्रुप डी प्रेंफेरंस के लिए आज शाम तक दिया गया था वक्त

ग्रुप डी के विभिन्न पदों के लिए प्रेफरेंस भरने के लिए आयोग की तरफ से आज 5 बजे तक का समय दिया गया था. इसके अनुसार, युवा अपनी प्राथमिकता के अनुसार विभाग का चयन कर सकते थे. हरियाणा में लोकसभा चुनाव आने वाले हैं. ऐसे में सभी को लग रहा था कि शायद सरकार चुनाव से पहले ग्रुप सी और डी की भर्ती कर दे, पर ग्रुप सी की भर्ती अटक चुकी है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.