हरियाणा सरकार के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा, फटाफट देखें पूरी लिस्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है. बता दें कि कुछ दिन पहले पंचकूला में आयोजित शपथग्रहण समारोह में सीएम नायब सैनी के साथ 13 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी और कल देर रात इन मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है.

Nayab Singh Saini 1

CM के पास सबसे ज्यादा विभाग

सीएम नायब सैनी ने गृह, वित्त और आबकारी समेत कुल 12 विभाग अपने पास रखे हैं, जबकि 7 बार के विधायक और सबसे वरिष्ठ नेता अनिल विज को ऊर्जा, ट्रांसपोर्ट और श्रम विभाग की कमान सौंपी गई है. विपुल गोयल को रेवेन्यू व डिजास्टर, निकाय विभाग और सिविल एविएशन जैसे भारी-भरकम विभाग दिए गए हैं.

मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा

  • नायब सिंह सैनी : गृह, वित्त, प्लानिंग, आबकारी, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, हाउसिंग फाॅर ऑल, CID, एडिमिनस्ट्रेशन ऑफ जस्टिस, जनरल एडमिनिस्ट्रेशन, पब्लिक रिलेशन और वे सभी विभाग जो किसी मंत्री को नहीं दिए गए हैं.
  • अनिल विज : ऊर्जा, ट्रांसपोर्ट और श्रम विभाग
  • कृष्ण लाल पंवार : पंचायत और खनन मंत्रालय
  • राव नरबीर सिंह : उद्योग, फारेस्ट, पर्यावरण, फाॅरेन को-आपरेशन व सैनिक वेलफेयर
  • महिपाल ढांडा : स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, आर्काइव, संसदीय अफेयर्स
  • विपुल गोयल : राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी निकाय विभाग, सिविल एविएशन
  • अरविंद शर्मा : सहकारिता, जेल, इलेक्शन व टूरिज्म
  • श्याम सिंह राणा : कृषि, पशुपालन व मछली पालन
  • रणबीर गंगवा : पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग (PWD), जनस्वास्थ्य विभाग
  • कृष्ण कुमार : सोशल जस्टिस इनपावरमेंट, एससी-बीसी वेलफेयर, अंत्योदय, हास्पिटेलिटी, आर्किटेक्चर
  • श्रुति चौधरी : महिला एवं बाल विकास, सिंचाई विभाग
  • आरती राव : स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल एजुकेशन व आयुष
  • राजेश नागर : फूड, सिविल सप्लाई एंड कंज्यूमर अफेयर्स, प्रिंटिंग व स्टेशनरी
  • गौरव गौतम : यूथ इंप्वारमेंट, स्पोटर्स व लॉ एंड लेजिस्लेटिव
यह भी पढ़े -  एशियन गेम्स में भारतीय कबड्डी टीम से रहेगी गोल्ड की उम्मीदें, हरियाणा की बेटी रितु करेगी कप्तानी
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.