चंडीगढ़ | हरियाणा में ग्रुप सी व डी की सरकारी नौकरियों के लिए अनिवार्य सीईटी के आवेदन का आज आखिरी दिन है. जो भी युवा आरक्षित वर्ग से संबंधित है और प्रमाण पत्र न बनने के कारण आवेदन नहीं कर पाये है, उनके लिए एक जरूरी खबर है. बता दें कि बीसी, ओबीसी, एससी और डीएससी (नौकरी से जुड़े) सर्टिफिकेट अब ई- दिशा पोर्टल से भी डाउनलोड किए जा सकते हैं.
डाउनलोड करें प्रमाण पत्र
इसे लेकर परिवार पहचान पत्र (PPP) के प्रदेश कॉओर्डिनेटर सतीश खोला ने जानकारी साझा की हैं. इसके मुताबिक, प्रमाण पत्र से संबंधित फाइलें लंबित थी. उनका काम अब ई- दिशा पोर्टल पर पूरा किया जा चुका है. अब जिन लोगों ने ये प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था, वे अपने प्रमाण पत्र डायरेक्ट इसी पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं. इन्हें डाउनलोड करने के लिए सरल पोर्टल की साइट पर न जाएं.
CET रजिस्ट्रेशन का आज अंतिम दिन
जिन युवाओं के प्रमाण पत्र तैयार हो गए हैं, उन्हें मैसेज के माध्यम से लिंक भेजा जा रहा है, ताकि वे आसानी से अपना प्रमाण पत्र डाउनलोड कर पाये. सीईटी रजिस्ट्रेशन के लिए गुरुवार यानि आज आखिर दिन है. मगर सरल पोर्टल में समस्या आने से युवाओं को जाति, आय आदि प्रमाण पत्र बनवाने में काफी परेशानी हो रही है.
समय बढ़ाने की मांग कर रहें युवा
युवा अब सीईटी रजिस्ट्रेशन के लिए समय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. इस मामले को लेकर गुरुवार को मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा इसकी समीक्षा की जाएगी. इसमें देखा जाएगा कि अब तक कितने रजिस्ट्रेशन हुए, उनमें कितने पूरे हैं और कितनों के अधूरे रह गए हैं. इसके बाद, सीईटी आवेदन की तारीख बढ़ाने पर फैसला लिया जाएगा.
