हरियाणा में शराब पीना हुआ महंगा, देखिए देशी- अंग्रेजी व बीयर की नई कीमतें

चंडीगढ़ | हरियाणा में शराब पीने के शौकीन लोगों को अब अपनी जेब पहले से और अधिक ढीली करनी पड़ेगी. बता दें कि प्रदेश में नई आबकारी नीति के तहत शराब की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है. देशी ही नहीं बल्कि अंग्रेजी शराब के रेट में भी इजाफा हुआ है. नए रेट 12 जून से लागू होंगे और अगले साल 1 अप्रैल से इन कीमतों को फिर से रिवाइज किया जाएगा. राज्य सरकार की नई आबकारी नीति 12 जून 2025 से 31 मार्च, 2027 तक लागू रहेगी.

Liquor Wine Daru Shop

शराब पीना हुआ महंगा

हरियाणा सरकार की नई आबकारी नीति के तहत देशी शराब की बोतल का रेट 15 रुपए बढ़ गया है, जबकि अंग्रेजी शराब की बोतल में 50 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है. बीयर की बोतल के रेट में 44% तक बढ़ोतरी हुई है. यानि 110 रुपए में मिलने वाली बीयर की बोतल के लिए अब 150 रुपए चुकाने होंगे. वहीं, देशी शराब की बोतल के लिए अब 190 रुपए देने होंगे, जबकि पहले यह 175 रुपए में मिलती थी.

प्रीमियम वर्ग

  • भारत में निर्मित विदेशी शराब (IMF) की सुपर प्रीमियम वर्ग की शराब में 1.6% की बढ़ोतरी हुई है. पहले इस वर्ग की शराब की बोतल का न्यूनतम खुदरा मूल्य 3100 रुपए था, लेकिन अब इसके लिए 3150 रुपए देने होंगे.
  • प्रीमियम वर्ग A के रेट में 2.7% से 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. यानि 1850 रुपए की बोतल अब 1900 रूपए में मिलेगी.
  • प्रीमियम वर्ग B के रेट में 3.2% से लेकर 6% की बढ़ोतरी हुई है. यानि 1550 रुपए की बोतल अब 1600 रूपए में मिलेगी.
यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

डीलक्स वर्ग

  • सुपर डीलक्स वर्ग की शराब के रेट में 5.1-9.1% की बढ़ोतरी हुई है. यानि 875 की बोतल 920 रुपए में मिलेगी.
  • डीलक्स वर्ग A की शराब के रेट में 6.2-14% की बढ़ोतरी हुई है. यानि 725 की बोतल अब 770 में मिलेगी.
  • डीलक्स वर्ग B की शराब के रेट में 6.7-11% की बढ़ोतरी हुई है. यानि 675 वाली शराब की बोतल अब 720 रुपए में मिलेगी.
  • डीलक्स वर्ग C की शराब के रेट में 8% से 20% की बढ़ोतरी हुई है. यानि 500 वाली बोतल अब 540 रुपए में मिलेगी.

बीयर पीना भी हुआ महंगा

नई आबकारी नीति लागू होने पर 650 ML की 90 रुपए वाली बीयर की बोतल अब 130 रुपए में मिलेगी. वहीं, माइल्ड बियर के रेट में 36 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. जिसके बाद 650 ML की बोतल अब 150 रुपए में मिलेगी, जबकि पहले रेट 110 रुपए था. स्ट्राॅन्ग बियर के रेट में 23.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. यानि 130 रुपए वाली बीयर की बोतल अब 160 रुपए में मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.