भीषण गर्मी के चलते चंडीगढ़ के स्कूलों में भी घोषित हुई छुट्टियां, इस दिन तक बंद रहेंगे स्कूल

चंडीगढ़ | राजधानी चंडीगढ़ (Chandigarh) में गर्मी का प्रकोप दिनों दिन बढ़ता जा रहा है. दिन के अधिकतम तापमान में रोजाना बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. दिन के समय तो तापमान इतना ज्यादा होता है कि घर से निकलना ही मुश्किल हो जाता है. ऐसे मौसम में विद्यार्थी स्कूल में जाने को विवश है. इसी के चलते अब चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों (Summer Vacation) का ऐलान कर दिया गया है.

School Holidays

22 मई से 30 जून तक की छुट्टियां घोषित

प्रशासन द्वारा तेज गर्मी और हीट वेव के चलते सभी सरकारी, प्राइवेट और मान्यता प्राप्त स्कूलों में 22 मई से 30 जून तक की छुट्टियां घोषित कर दी है. विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यूटी प्रशासन द्वारा यह फैसला लिया गया है. बता दें कि इसके पहले पंजाब द्वारा भी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जून तक की छुटियां घोषित कर दी गई थी.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

45 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 मई यानी शनिवार तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच जाएगा. वहीं, रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. विभाग की तरफ से 25 तारीख तक गर्मी और हीट वेव का रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है. अनुमान है कि 23 तारीख तक अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंच जाएगा. इसके बाद से तापमान में फिर बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. 24 और 25 मई को अधिकतम तापमान 45 डिग्री के स्तर पर पहुंचने का अनुमान है. वहीं न्यूनतम तापमान 30 डिग्री से भी अधिक पहुंच सकता है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts