हरियाणा के CM को दुष्यंत चौटाला ने दिया चैलेंज, कहा- इस सीट से लड़कर दिखाएं चुनाव

चंडीगढ़ | हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही राजनीतिक सरगर्मियां जोर पकड़ने लगी है. सभी राजनीतिक दल अपनी- अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं. नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर भी राजनीतिक पारे को गर्माने लगा है. इसी कड़ी में BJP- JJP गठबंधन सरकार में डिप्टी सीएम रहें दुष्यंत चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सैनी पर निशाना साधा है.

Nayab Saini Dushyant Chautala

CM सैनी पर कसा तंज

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शायराना अंदाज में मुख्यमंत्री नायब सैनी पर कटाक्ष किया है. उन्होंने लिखा है वाकिफ हो जाओगे हरियाणा के हाल से, आप चुनाव लड़कर तो देखिए करनाल से. इसके साथ ही उन्होंने अपनी इस पोस्ट में सीएम सैनी को टैग भी किया है.

दुष्यंत चौटाला लगातार साध रहे हैं निशाना

बता दें कि दुष्यंत चौटाला लगातार विभिन्न मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी को घेरने की कोशिश में लगे हुए हैं. उन्होंने अपने बयान में कहा था कि खुद मुख्यमंत्री के पास गृह विभाग है लेकिन इसके बावजूद भी सूबे में आपराधिक मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. सरेआम गोलियां चलाकर मौत के घाट उतारा जा रहा है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 11 सौ से अधिक प्राइवेट स्कूलों पर एक्शन, 63 के MIS पोर्टल बंद; नए एडमिशन पर तत्काल रोक

ये थी चर्चा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विधानसभा चुनाव करनाल के बजाय दूसरे विधानसभा क्षेत्र से लड़ने की चर्चाएं तेज हैं. हालांकि इस सवाल पर सैनी ने कहा कि वह चुनाव कहां से लड़ेंगे, उसका फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा. भाजपा में केंद्रीय नेतृत्व उम्मीदवारों के टिकट पर अंतिम मुहर लगाता है. सैनी के लाडवा से भी विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा है. लाडवा में सैनी मतदाता की संख्या ज्यादा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.