हरियाणा में बिजली बिल होंगे आधार कार्ड से लिंक, बिल न भरने वालों पर सरकार कसेगी शिकंजा

चंडीगढ़ | हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, राज्य सरकार (Haryana Govt) अब बिजली उपभोक्ताओं के बिजली बिल को आधार कार्ड से लिंक करने की प्लानिंग कर रही है. इस विषय में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों को ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है, जो बिजली का बिल नहीं भर रहे हैं. इसके अलावा, उन्होंने अधिकारियों को गलत बिलों को एक महीने के अंदर ठीक करने के भी निर्देश जारी किए हैं.

Bijli Bill

उपभोक्ताओं के लिए लगेंगी बिजली अदालत

उन्होंने हर सप्ताह मंगलवार सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 तक सरकारी कार्यालय में उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनने के लिए बिजली अदालत लगाए जाने के निर्देश दिए. साथ ही गलत बिल, रीडिंग, खराब मीटर से जुड़ी समस्याओं का जल्दी से जल्दी समाधान करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को बिजली कार्यालय में अच्छी जन सुविधा दी जाएं.

यह भी पढ़े -  तिरुपति जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, नई साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन शुरू

किया जाएगा जागरूक

उनके बैठने के लिए बेंच, पीने के लिए पानी और गर्मी को देखते हुए छाया का प्रबंध किया जाए. ऐसे मामले जहां कोर्ट स्टे है, उनकी निगरानी के लिए एक सेल बनाया जाए, जो हर केस पर निगरानी रखें. उन्होंने कहा कि लोगों को बिजली के बिल भरने के लिए अलग- अलग माध्यमों के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts