मशहूर हरियाणवी सिंगर MD ने थामा जेजेपी का दामन, दिग्विजय चौटाला ने कराया पार्टी में शामिल

चंडीगढ़ | एक बड़ी खबर हरियाणा से सामने आ रही है. मशहूर हरियाणवी सिंगर MD जेजेपी में शामिल हो गए हैं. जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने उन्हें जेजेपी में शामिल कराया है. इस दौरान उनके साथ जजपा के तमाम समर्थक मौजूद थे. बता दें कि एमडी हरियाणा के मशहूर सिंगर हैं. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक कुलदीप बिश्नोई को पहले भी जजपा में शामिल होने की पेशकश की जा चुकी है. बता दें कि राज्यसभा चुनाव संपन्न होने के बाद बीजेपी और जजपा ने स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. 18 नगर परिषदों और 28 नगर पालिकाओं के चुनाव 19 जून को होने हैं.

यह भी पढ़े -  दुनिया की सबसे महंगी गाय की कीमत, भारत से खास कनेक्शन; जानकर उड़ जाएंगे होश

md in jjp

राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के समर्थन से निर्दलीय उम्मीदवार की जीत के बाद अब कांग्रेस के लिए निकाय चुनाव बेहद अहम हो गए हैं. हालांकि इस बार भी कांग्रेस चुनाव चिह्न पर चुनाव नहीं लड़ रही है. लेकिन कांग्रेस के बड़े नेता अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों में अपने समर्थकों का समर्थन कर रहे हैं. जबकि सत्तारूढ़ गठबंधन दल भाजपा-जजपा और आम आदमी पार्टी चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ रही है. बता दें कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अजय माकन की हार हुई थी. बीजेपी के कृष्ण लाल पंवार और निर्दलीय कार्तिकेय शर्मा ने राज्यसभा की दो सीटें जीती थीं.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.