हरियाणा में किसानों को खूब रास आ रही PM कुसुम योजना, इतने हजार किसान उठा चुके फायदा

चंडीगढ़ | केंद्र की मोदी सरकार (Modi Govt) किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए उनके लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है ताकि किसानों का उत्थान हो सकें. इन योजनाओं का लाभ उठाकर बहुत से किसानों ने खेती का नजरिया ही बदल दिया है. आज उनकी गिनती देश के प्रगतिशील किसानों में होती है.

Kisan 2

PM कुसुम योजना

ऐसी ही एक प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (PM कुसुम योजना) है, जो हरियाणा के किसानों को खूब रास आ रही है. इस योजना के तहत, किसानों को खेतों में सिंचाई के लिए सब्सिडी पर सोलर पैनल स्थापित करने की सुविधा मिल रही है. इस योजना का लाभ उठाते हुए मौजूदा वित्त वर्ष में 67 हजार से अधिक किसानों ने सोलर पंप लगवाए हैं, जबकि 1 अप्रैल से शुरू हो रहें नए वित्त वर्ष में 70 हजार सोलर पंप और लगाएं जाएंगे.

सोलर पंप पर सरकार देती है सब्सिडी

बिजली एवं उर्जा मंत्री रणजीत चौटाला ने बताया कि सोलर पंप लगवाकर किसान, जहां अपनी सिंचाई की आवश्यकता को पूरा कर सकते हैं तो वहीं अतिरिक्त बिजली ग्रिड में देकर अपनी आमदनी में इजाफा कर सकते हैं. सोलर पंप पर सरकार भारी- भरकम सब्सिडी देती है.

यह भी पढ़े -  आदमपुर में भजनलाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नायब सैनी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

रणजीत चौटाला ने बताया कि जिन किसानों ने बिजली आधारित कृषि नलकूप कनेक्शन के लिए आवेदन किया हुआ है, उनको भी चरणबद्ध ढंग से डिमांड नोटिस जारी किए जा रहे हैं. सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इन किसानों को कनेक्शन जारी कर दिए जाएंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.