हरियाणा में देशी गाय पालने वाले किसानों की होगी मौज, हर साल मिलेगी 30 हजार रूपए अनुदान राशि

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी (Nayab Saini) सोमवार को पंचकूला के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने गौसेवा सम्मेलन में हरियाणा को बेसहारा गौवंश मुक्त बनाने के अभियान का शुभारंभ करते हुए गौवंश संरक्षण और गौशालाओं को सशक्त बनाने के लिए अनेक बड़ी घोषणाएं की. उन्होंने गौशाला एवं गौसदन विकास योजना के अंतर्गत गौशालाओं को वित्त वर्ष 2024- 25 के लिए चारा अनुदान के लिए 32.73 करोड़ रूपए की धनराशि प्रथम किस्त के रूप में जारी की.

Nayab Singh Saini

किसानों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

सीएम नायब सैनी ने इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए खेती के साथ- साथ पशुपालन करने वाले किसानों को बड़ी सौगात दी. उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए जो किसान देशी गाय का पालन करेगा, उसे प्रति गाय 30 हजार रूपए सालाना अनुदान राशि दी जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि गाय का दूध अमृत समान होता है और वैज्ञानिक शोध में यह बात प्रमाणित हो चुकी है.

अमृत के समान गाय का दूध

उन्होंने कहा कि देशी गाय का दूध उसकी A- 2 आनुवांशिकी के कारण डाइबिटीज व हृदय रोगों से बचाव व उपचार में अत्यन्त लाभकारी है. गाय का दूध मां के दूध के समान गुणकारी माना गया है. गाय का दूध तो अमृत है ही, साथ ही गोमूत्र तथा गोबर को भी भारतीय चिकित्सा पद्धति के अनुसार बड़ा उपयोगी माना गया है.

हरियाणा सीएम ने कहा कि इन वैज्ञानिकों तथ्यों को ध्यान में रखते हुए अब फिर से हमें देशी गौवंश की उपयोगिता को समझना होगा. हमें उनके विकास के लिए और अधिक ठोस कदम उठाने होंगे, ताकि हम अपनी अमूल्य निधि गौधन को सुरक्षित रख सकें. हमारी सरकार इस दिशा में लगातार प्रयासरत हैं और आगे भी निरंतर इस दिशा में और बेहतर प्रयास करते रहेंगे.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.