चंडीगढ़ | हरियाणा में बढ़ती आग की घटनाओं पर तुरंत प्रभाव से काबू पाने के दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. बता दें कि सरकार ने राज्य के 10 शहरों में नए फायर स्टेशन खोलने की योजना बनाई है. इस संबंध में फायर एंड इमरजेंसी सर्विस के निदेशक की ओर से नगर निगम और जिला प्रशासन को जगह का चुनाव करने के लिए कहा गया है. इसके लिए अधिकारियों से 1 सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है.

10 शहरों में नए फायर स्टेशन
यह फायर स्टेशन फरीदाबाद, पंचकूला, अंबाला, सोनीपत, पानीपत, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल और नूहं में खोले जाएंगे. वही गुरुग्राम में 2 नए फायर स्टेशन बनाए जाने की योजना है. राज्य के अलग- अलग हिस्सों में आबादी को देखते हुए फायर स्टेशन की संख्या कम है.
फरीदाबाद नगरी की कुल आबादी लगभग 27 लाख है. कई बार ऐसा होता है कि एक साथ 2 से 3 जगह आग लग जाने पर गाड़िया समय से नहीं पहुंच पाती, इसीलिए यहां एक ओर फायर स्टेशन खोलने का प्रस्ताव है.
अधिकारियों के अनुसार, 2025 में औद्योगिक नगरी में 50 से अधिक आग की घटनाएं हुई. कर्मचारियों की कमी और सीमित संसाधन होने के कारण दमकल कर्मियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा. इस दुर्घटना में कई लोगों को जान गवानी पड़ी. ये दुर्घटनाएं गर्मियों के समय में ज्यादा देखी गई है.
दुर्घटनाओं पर काबू पाना लक्ष्म
इस योजना का मुख्य उद्देश्य बढ़ती आग की घटनाओं पर काबू पाना और आपातकालीन स्थिति में समय पर पहुंचना है. खासकर शहर और औद्योगिक क्षेत्रों में फायर स्टेशनों की कमी को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, इससे यहां के लोगों की सुरक्षा बढ़ेगी. इससे आग लगने की स्थिति में राहत और बचाव कार्य तेजी से किया जा सकेगा.